घर में खुशबू वाली मोमबत्ती जलाना हो सकता है जानलेवा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी!

Burning Candles Side Effects: अगर आप भी अपने घर में खुशबू वाली मोमबत्तियों का प्रयोग करते हैं, तो इसके नुकसानों के बारे में जान लें।

Burning Scented Candles Side Effects

Burning Scented Candles Side Effects in Hindi: आजकल लोग घर की सजावट के लिए और आसपास का वातावरण अच्छा करने के लिए खुशबू वाली मोमबत्तियों का यूज करते हैं। यही नहीं कई योग सेंटर्स (Yoga Centers) में भी इसका यूज किया जाता है। लोग अनजाने में ऐसा काम करते हैं जिसके खतरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती। इन मोमबत्तियों को पैराफिन मोम से बनाया जाता है।

विज्ञापन

आपको बता दें मोमबत्ती जलाना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। हंगरी में सेमेल्विस विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. तामस पांडिक्स के अनुसार, मोमबत्तियां संभावित रूप से हानिकारक टॉक्सिक पदार्थों (Potentially Harmful Toxins) को छोड़ती हैं।

विज्ञापन

इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार 

Burning Scented Candles Side Effects

विज्ञापन

इन सुगंध वाली मोमबत्तियों से माइग्रेन, आंखों और गले में जलन और श्वसन रोगों के बढ़ते जोखिम बढ़ते हैं। साथ ही अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो यह आपकी स्थिति को भी खराब कर सकते हैं। एक रिसर्च में आया है कि दालचीनी (Burning Scented Candles Side Effects) की सुगंध वाली मोमबत्तियों में इस्तेमाल होने वाला सिनामाल्डिहाइड (Cinnamaldehyde) त्वचा में जलन और एलर्जी को पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको अपने घर के वातावरण को शुद्ध ही करना है और अच्छी हवा को घर में लाना चाहते हैं, तो बाहर की प्राकृतिक हवा को घर में लाए। उन हवाओं को नहीं जो केमिकल (Chemical) वाले प्रोडक्ट्स से पैदा होती है।

यह लक्षण दिखाई देते हैं:-

  • छींक आना
  • नाक बहना
  • नम आंखें
  • लाल आंखें
  • खासना
  • ज्यादा हांफना
  • चेहरे को बार-बार रगड़ना

Experts ने दी चेतावनी

एक्सपर्ट्स ने बताया कि कुछ मोमबत्ती ब्रांड एक बाती का भी यूज करते हैं जहां कपास को किसी अलग मटेरियल जैसे मेटल के चारों ओर लपेटा जाता है, जिससे जहरीला काला धुआं निकलता है, जिससे (Burning Scented Candles Side Effects) फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे कैंसर का खतरा तो नहीं होता लेकिन ये खतरनाक जरूर होते हैं।

विज्ञापन

यह सिर्फ मोमबत्तियां नहीं हैं जो इनडोर प्रदूषण का कारण बनती हैं बल्कि सफाई स्प्रे, वेप्स और यहां तक कि फर्नीचर भी ऐसा करते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ