Why Fever Comes Again and Again: जब भी हम किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं, फिर चाहे वह फ्लू हो, सर्दी हो या कोई अन्य वायरल संक्रमण, सबसे पहले बुखार ही आता है. हालांकि, कुछ मामलों में बुखार अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार दवा खानी पड़ती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि हमें सबसे पहले बुखार (Fever) ही क्यों आता है? एक्सपर्ट के मुताबिक, बुखार शरीर का रक्षा कवच है, जो संक्रमण (वायरस, बैक्टीरिया) से लड़ने के लिए आता है. ऐसे में जब भी कोई बीमारी या इन्फेक्शन शरीर पर हमला करता है, तो इम्यून सिस्टम तापमान को बढ़ाकर उन्हें खत्म करने की कोशिश करता है. अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो परेशानी ज्यादा होने लगती है. ऐसे में वक्त पर बुखार आने की पहचान करना जरूरी है.
बुखार किन कारणों से होता है?
आचार्य मनीष जी का कहना है कि यह आमतौर पर इस बात का संकेत देता है कि इस वक्त आपका शरीर किसी बीमारी या संक्रमण से लड़ने की कोशिश कर रहा है. ज्यादातर बुखार संक्रमण के कारण ही आते हैं.
- बैक्टीरिया को मारने का प्रयास
- टॉक्सिन को बाहर निकालने का प्रयास
बढ़ा हुआ तापमान बैक्टीरिया इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर टॉक्सिन को बाहर निकालने की कोशिश करता है. यह एक डिटॉक्स प्रक्रिया का हिस्सा है. इस दौरान प्यास ज्यादा लगती है और लोग डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपने आहार में जरूर शामिल करते हैं.
ठंड लगकर कौन सा बुखार है?
ठंड लगकर बुखार आना कई तरह के संक्रमणों का लक्षण हो सकता है, जैसे- मलेरिया, फ्लू, डेंगू, टाइफाइड, कोविड-19 आदि. इस दौरान शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए अपना तापमान बढ़ाता है, जिससे ठंड और कंपकंपी महसूस होती है.
बुखार आने पर क्या करें?
बुखार आने पर आराम करें, खूब ढेर सारा पानी पिएं और गर्म पानी से बाथ लें. इससे काफी हद तक फायदा होगा. अगर इसके बाद भी बुखार नहीं जा रहा है तो आपको दवा की जरूरत है.
डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर बुखार 2-3 दिन में ठीक ना हो या बुखार 100 से ज्यादा हो. सांस लेने में तकलीफ हो, गर्दन में अकड़न हो या तेज सिरदर्द हो रहा हो तो ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-Lungs Detox: फेफड़ों की सफाई के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक तरीका, सिर्फ एक लकड़ी चबाने से मक्खन की तरह पिघलेगा बलगम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
50 mins agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
3 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
5 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
20 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
23 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
1 day agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines