हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Sector Budget 2024: हेल्थकेयर सेक्टर को क्या मिलेगा खास? 5 सालों में कैसा रहा बजट, जानें

Health Sector Budget 2024: किसी भी देश के लिए उसकी इकोनोमी में हेल्थ सेक्टर काफी अहम माना जाता है, लेकिन 2024 में इस बार हेल्थ सेक्टर में लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, जानिए।

विज्ञापन

Health Sector Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। वैसे तो ये अंतरिम बजट है, जिसके चलते कई घोषणाओं की उम्मीदें कम ही हैं, लेकिन हेल्थ सेक्टर में क्या मिल सकता है, इसकी काफी उम्मीदें हैं।

कोरोना महामारी के बाद से हेल्थ सेक्टर में काफी अप एंड डाउन देखने को मिले हैं। इस बार सरकार हेल्थकेयर सेक्टर के लिए आवंटन बढ़ाने के साथ-साथ पॉलिसी के लेवल पर बदलाव कर सकती है, जिससे हेल्थकेयर सर्विसेज (Healthcare Services) तक आम लोग भी लाभ ले पाएं।

पिछले 5 सालों में हेल्थ को लेकर सरकार की ओर से कई बदलाव देखने को मिले हैं, आइए जानें..

2021-22 और 2022-23 में कितना खर्च बढ़ा

बजट 2022-23 में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (MoHFW) को 86,200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जो 2021-22 में 73,931 करोड़ रुपए से 16% ज्यादा है, इसके साथ ही सरकार ने नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (National Tele Mental Health Programme) की भी घोषणा की और नेशनल डिजिटल (National Digital) की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Budget 2024: मोदी सरकार का मास्टर प्लान! सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन

जब सरकार 1 फरवरी 2020 को आम बजट पेश कर रही थी, तब कोरोना के पहले मामले सामने आए थे। बजट में तब (2020-21) में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ को केंद्र की तरफ़ से 67,112 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, 2019-20 में हेल्थ सेक्टर के लिए 63,538 करोड़ रुपए दिए गए थे। सरकार ने 2018-19 के बजट में 55,949 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन

बजट में इस बार 20% बढ़ोतरी का अंदाजा

सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय में बीमा, टीके, टेक्नोलॉजी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पिछले बजट के मुकाबले 20-30% की बढ़ोतरी कर सकती है। अब ये देखना है कि सरकार इस बार अपना टार्गेट कितना पूरा कर सकती है या अगले बजट के लिए टाल देती है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: किस दिन, कैसे और कहां दिखेगा बजट 2024 का लाइव भाषण?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola