Brown, White Or Multigrain And Blood Sugar: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे आपकी बॉडी का ब्लड शुगर नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है। इस बीमारी का होना आपके खानपान से जुड़ा है और आपकी लाइफस्टाइल भी इसका एक बड़ा पार्ट है। इसके कुछ फैक्टर की बात करें तो अगर आपकी फैमिली में किसी को ये बीमारी थी, तो जाहिर सी बात है आपको भी डायबिटीज का खतरा रहता है। किसी को ये बीमारी हो जाए तो उसे अपना खानपान का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। आप मीठा ज्यादा नहीं खा सकते हैं, नमक का सेवन भी कम करना पड़ता है।
इसके अलावा शरीर को फिट रखने के लिए कई फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज या योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना होता है, लेकिन अगर खाने पीने की बात चल रही है तो डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ये बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है, क्योंकि कई खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है।
अक्सर देखा जाए तो हम सभी ब्रेड नाश्ते में खाते हैं और यह कहा जाता है कि इसे खाने से डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सफेद ब्रेड, ब्राउन ब्रेड दोनों ही डायबिटीज वालों के लिए सही नहीं बताई गई है, लेकिन बात करें मल्टीग्रेन ब्रेड की तो इसे काफी मददगार बताया गया है। आइए इन तीनों पर बात करते हैं कि ये कैसे ब्लड शुगर लेवल पर असर कर सकती हैं।
सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड गेंहू से बनाई जाती है, जिसमें चोकर मौजूद नहीं होता है। यही वजह है कि इससे बनने वाली ब्रेड का कलर व्हाइट होता है। सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो आपके शरीर में फैट और ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।
ब्राउन ब्रेड
ब्राउन ब्रेड को बनाने के लिए अक्सर जौ या गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेड में यूज होने वाली ये सभी चीजें मीठी हैं और डायबिटीज मरीजों के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं है। भारत में मिलने वाली ज्यादातर ब्राउन ब्रेड सफेद ब्रेड के बराबर ही है।
मल्टीग्रेन ब्रेड
कद्दू या सनफ्लावर के बीज के साथ-साथ गेहूं, जई और जौ से मिलाकर मल्टीग्रेन ब्रेड बनाई जाती है। ये दोनों सीड्स शरीर के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए व्हाइट और ब्राउन ब्रेड खाने से बेहतर है कि मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन करें, लेकिन किसी चीज का ज्यादा सेवन न करें।
प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (प्राइवेट अस्पताल, लोनी) से डॉ.मोना शर्मा ने बताया कि वैसे कोई भी ब्रेड खाना सेफ नहीं होता है, क्योंकि सभी ब्रेड की अगर सामग्रियों की बात की जाए तो अधिकतर में मैदा मिला होता है और ये आपके ब्लड शुगर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी चीज को ज्यादा नहीं खाना चाहिए। खासकर डायबिटीज वाले मरीज इन बातों का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- क्या है प्रोस्टेट कैंसर और उसके शुरुआती संकेत?
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
1 hr agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
2 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
4 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
5 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
19 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
21 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 day agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
1 day agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines