Breathlessness : अक्सर डॉक्टर कहते हैं कि पैदल चलना सेहत के लिए अच्छा है। तो जनाब, वे सही कहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि अगर आपके घर से ऑफिस की दूरी 20-30 किलोमीटर है तो ऑफिस पैदल ही जाओ। रोजाना कम से कम 10 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। साथ ही अगर ऑफिस पहले या दूसरे फ्लोर पर है तो बेहतर होगा कि लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। अगर आप सीढ़ियां चढ़ने में हांफ जाते हैं तो सेहत की जांच कराएं। कई बार मसल्स कमजोर होने या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण भी सीढ़ियां चढ़ने में हांफ जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल करें कम
अगर शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इससे शरीर के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ज्यादा ऑयली या बाहर का खानपान है। अगर कोई शख्स ज्यादा ऑयली या बाहर की चीजें ज्यादा खाता है और एक्सरसाइज बिल्कुल भी नहीं करता तो उसके शरीर में फैट और बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती जाती है। इससे हार्ट अटैक भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा ऑयली और बाहर के खाने की चीजों से बचें। खाने में सलाद और स्प्राउट्स शामिल करें।
एक्सरसाइज और योग है बेहद जरूरी
शरीर को मजबूत रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। खासतौर से पैरों की एक्सरसाइज। इससे पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही ऐसे योगासन भी करें जो फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे सीढ़ियों पर चढ़ते समय सांस लेना और छोड़ना आसान हो जाता है। इसके लिए ये करें:
- दोनों पैरों में वजन बांधकर चलें और फिर प्रैक्टिस करते हुए धीरे-धीरे दौड़ना शुरू कर दें। शुरुआत में यह वजन शरीर के कुल वजन का 5 फीसदी (दोनों पैरों में 2.5-2.5 फीसदी) से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- अनुलोम-विलोम योग की प्रैक्टिस करें।
- रोजाना कम से कम 30 से 60 मिनट ब्रिक्स वॉक करें।
- रोजाना दो गुब्बारों में मुंह से हवा भरें। इससे भी फेफड़े मजबूत होते हैं।
मोटापे को करें बाय-बाय
सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलने के लिए मोटापा भी काफी हद तक जिम्मेदार होता है। अगर किसी शख्स का जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ा हुआ है तो उसे चलने और दूसरे काम करने ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में फेफड़ों पर ज्यादा दबाव बनता है और वह शख्स तेजी से सांस लेना शुरू कर देता है। इससे बचने के लिए मोटापे को नियंत्रण में रखें।
यह भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेंगे ये 3 योग, बस इन्हें करने का सही तरीका जान लें
स्मोकिंग तुरंत छोड़ दें
अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके लिए सीढ़ियां चढ़ना बेहद मुश्किल हो सकता है। दरअसल, जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके फेफड़ों की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है। ऐसे में उनके फेफड़े उतनी ऑक्सीजन नहीं ले पाते जितने की जरूरत होती है और वे हांफने लगते हैं। फेफड़े सही से काम करें, इसके लिए स्मोकिंग तुरंत छोड़ दें।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines