Breast Milk Uranium Found: बिहार की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब इसका असर बच्चों की हेल्थ पर पड़ रहा है. इस बात का खुलासा महावीर कैंसर संस्थान, पटना और एम्स नई दिल्ली की संयुक्त स्टडी में किया गया है. इस स्टडी में 6 राज्यों का सर्वे किया गया है, जिसमें राज्य के छह जिलों भोजपुर, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और नालंदा आदि शामिल हैं. इसमें स्तनपान कराने वाली 40 माताओं के दूध पर शोध की गई, जिसमें यूरेनियम पाया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे ज्यादा स्तर खगड़िया में और सबसे कम नालंदा में पाया गया है. हालांकि, यूरेनियम की मात्रा 0 से 5.25 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है, जिससे बच्चों को किसी भी तरह का खतरा नहीं हुआ है, लेकिन यह चिंता का विषय है.
इसे भी पढ़ें- केमिकल पाउडर में नहीं बल्कि रसोई में रखी इन चीजों में मिलता है भरपूर प्रोटीन, Acharya Manish ने कहा रोजाना करें इनका सेवन
स्टडी में क्या पाया गया?
AIIMS के डॉक्टर अशोक शर्मा का कहना है कि कुछ बच्चों में नॉन-कार्सिनोजेनिक रिस्क दिखा, क्योंकि यह मूत्र के जरिए निकल जाता है. स्टडी के मुताबिक, दूध में पाया गया स्तर WHO के मानकों से काफी नीचे है. WHO की सीमा 30 माइक्रोग्राम बताई है, जबकि एक स्टडी के मुताबिक 5.25 माइक्रोग्राम पाया गया है.
क्या बच्चों को नुकसान हो सकता है?
स्टडी के मुताबिक, लंबे वक्त तक यूरेनियम का उच्च स्तर बच्चों की किडनी पर असर डाल सकता है. लेकिन हाल में की गई स्टडी में इसका स्तर बहुत कम है, जिसका हेल्थ पर असर कम होगा. इसलिए आप स्तनपान कम ना करें, क्योंकि बच्चों के लिए स्तनपान ही सबसे सुरक्षित और सर्वोत्तम पोषण है.
मां के दूध में क्या पाया जाता है?
वैज्ञानिकों के अनुसार मां के दूध में एंटीबॉडी, अच्छे फैट, प्रोटीन, लैक्टोज, विटामिन, एंटीबॉडी या प्रीबायोटिक और स्वस्थ बैक्टीरिया पाए जाते हैं, मगर बिहार में हाल ही में की गई रिसर्च के मुताबिक, मां के दूध में यूरेनियम की मात्रा पाई गई है.
आगे के लिए क्या बताया?
शोधकर्ताओं का कहना है कि आगे भी ऐसी रिसर्च की जाती रहेंगी और अलग-अलग राज्यों में अध्ययन किए जाएंगे ताकि नए तत्वों का पता लगाया जा सके. शोधकर्ता पहले ही आर्सेनिक, लेड और मरकरी जैसे धातुओं पर भी काम कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण से गले में हो रही है दिक्कत? नहीं ली जा रही सांस, ये देसी पत्ता परेशानी करेगा कम, आज ही आजमाएं
संबंधित खबरें
अचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
2 hrs agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
5 hrs agoपेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
21 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
23 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
1 day agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
1 day agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
1 day agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
1 day agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines