Breast Milk Disadvantages For Adults: शिशुओं के लिए मां के दूध से ज्यादा फायदेमंद कुछ और नहीं होता है। हर बच्चे को मां का दूध पीना ही चाहिए। इससे वे बीमारियों से बचते हैं और विकास करते हैं। ब्रेस्ट मिल्क के वैसे तो कई लाभ होते हैं, लेकिन क्या अडल्ट्स को यह दूध पीना चाहिए?
वयस्कों में ब्रेस्ट मिल्क का क्रेज
पिछले कुछ सालों से वयस्कों में ब्रेस्ट मिल्क पीने का चलन काफी बढ़ गया है, खासतौर पर उन लोगों के बीच जो बॉडी बिल्डिंग जैसे प्रोफेशन से जुड़े हैं। ये लोग मसल्स गेन के लिए ब्रेस्ट मिल्क पीते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि ब्रेस्ट मिल्क पीने से इन लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज बनती हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। ब्रेस्ट मिल्क को लेकर लोगों के बीच और भी कई बातें चर्चित हैं, जैसे ये दूध आपकी उम्र को कम दिखाता है, इस दूध के सेवन से आपकी स्किन ग्लो करती है और आपके बाल अच्छे होते हैं।
ये भी पढ़ें- बारिश में ट्रेकिंग का है अलग मजा, निमरत कौर से जानें ये खास टिप्स, यादगार बन जाएगी ट्रिप
ऑनलाइन बिक्री
मार्केट में डिमांड है तो दूध भी है, जब से ब्रेस्ट मिल्क को लेकर लोगों की धारणा बदली है तभी से इस दूध की बिक्री भी शुरू हो गई थी। बहुत सी माएं इस दूध को ऑनलाइन या पर्सनल कॉन्टेक्ट के जरिए बेचने लगी हैं। इस दूध की कीमत भी बहुत ज्यादा है। हालांकि, भारत में यह दूध नहीं मिल सकता।
Breast Milk Disadvantages For Adults
क्या यह दूध पीना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह दूध फायदेमंद है लेकिन सिर्फ शिशुओं के लिए कुछ समय तक ही। यह दूध ज्यादा बड़े बच्चे की सेहत भी खराब कर सकता है। अगर वयस्क इस दूध का सेवन करते हैं, तो वे भी कई समस्याओं से गुजर सकते हैं। वयस्कों को इस दूध से निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं।
-ब्रेस्ट मिल्क पीने से सांस से जुड़ी बीमारियां हो सकती है।
-इस दूध के सेवन से निमोनिया हो सकता है।
-कुछ लोगों को यह दूध पीने से पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।
-ब्रेस्ट मिल्क पीने से फूड एलर्जी या स्किन एलर्जी का खतरा रहता है।
-HIV का खतरा
इस मामले में ऐसा हो सकता है कि अगर कोई महिला जो एचआईवी से पीड़ित है और इस बीमारी से अनजान है तो उसके दूध को पीने से आप भी एचआईवी संक्रमित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
6 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
9 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
10 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
12 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
15 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines