Breast Cancer Symptoms: ब्रेस्ट कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है। इसके कई कारण हो सकते हैं। खराब खानपान से लेकर आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो रही हैं। इसका समय रहते इलाज न कराने से मौत भी हो सकती है। स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, इसलिए इन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और कारण के बारे में जानते हैं।
टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर के कारण
कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी कम देखने को मिलते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में कोशिकाओं और डिएनए में बदलाव के कारण इस बीमारी का खतरा काफी हद तक बढ़ने लगा है।
- धूम्रपान, सिगरेट और शराब का सेवन करने से इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
- उम्र बढ़ने के साथ स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- अगर आपके परिवार में किसी को स्तन कैंसर रहा है, तो आपका खतरा बढ़ सकता है।
- खराब खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
- महिला हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन स्तन कैंसर के विकास में भूमिका निभा सकते हैं।
- मोटापे से पीड़ित महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: एसिडिटी… हार्ट अटैक का अनदेखा संकेत, जानिए
टीनएजर्स में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना
- ब्रेस्ट में दर्द और सूजन
- गांठ का साइज बढ़ना
- गांठ का सख्त महसूस होना
- थकान और कमजोरी महसूस होना
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय
- इस बीमारी से बचने के लिए धूम्रपान, सिगरेट और शराब के सेवन से परहेज करना चाहिए।
- रोजाना एक्सरसाइज करने से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- तनाव दूर करने के लिए योग और ध्यान करना बेहद जरूरी है।
- हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- नॉनवेज लवर्स हो जाएं सावधान, बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines