Breast Cancer Signs: स्तन का कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है लेकिन महिलाएं स्तन कैंसर की शिकार ज्यादा होती हैं. स्तन कैंसर में स्तन के टिशूज पर कैंसर की सेल्स बढ़ना शुरू हो जाती हैं. इस कैंसर के वॉर्निंग साइन (Breast Cancer Warning Signs) पहले से ही दिखना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में स्तन कैंसर गंभीर हो उससे पहली ही इसके लक्षणों की पहचान करके इलाज शुरू करना जरूरी है. यहां जानिए स्तन पर गांठ से लेकर कलर बदलने तक स्तन कैंसर में कौन से लक्षण नजर आते हैं.
स्तन कैंसर के लक्षण | Breast Cancer Symptoms
- ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत में स्तन पर गांठे पड़ना शुरू हो जाती हैं. ये गांठें या लंप्स छोटे-बड़े हो सकते हैं.
- स्तन पर बनी गांठें छूने पर दर्द महसूस होता है.
- निपल्स पिचके हुए से नजर आते हैं.
- निपल्स मुड़े हुए दिखते हैं.
- स्तन की त्वचा बदलने लगती है.
- स्तन पर सफेद दाग नजर आ सकते हैं.
- स्तनों (Breasts) का रंग गुलाबी या लाल नजर आ सकता है.
- स्तन के आकार में फर्क नजर आता है.
- स्तन की त्वचा पर संतरे के छिलके जैसा टेक्सचर दिखने लगता है.
- स्तन छोटे या बड़े दिखाई दे सकते हैं.
- स्तन की स्किन उतरने लगती है.
- स्किन पर से फ्लेक्स यानी पपड़ी हटती हुई सी नजर आती है.
स्तन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स
- महिलाओं को स्तन कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है. पुरुषों में यह कैंसर कम देखने को मिलता है.
- अगर परिवार में पहले किसी को कैंसर हुआ है तो आपको कैंसर होने की संभावना बन सकती है.
- जिन लड़कियों के पीरियड्स 12 साल की उम्र में या उससे पहले शुरू होते हैं उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है.
- एल्कोहल के सेवन से कैंसर की संभावना बढ़ सकती है.
- डैंस टिशूज वाली महिलाओं को स्तन कैंसर का रिस्क रहता है.
- मोटापा भी ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क में शामिल है.
- अगर मेनोपोज 55 साल की उम्र के बाद शुरू होने पर ब्रेस्ट कैंसर की संभावना रहती है.
- जिन्हें कैंसर पहले हुआ हो उन्हें ब्रेस्ट कैंसर रहने का खतरा रहता है.
ब्रेस्ट कैंसर से कैसे होगा बचाव
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए नियमित रूप से स्क्रीनिंग करवाते रहना जरूरी है. स्तन की जांच करें. हाथ लगाकर देखें कि किसी तरह के गांठ तो नहीं बन रही.
यह भी पढ़ें – ऑर्गन डोनेशन का प्रोसेस क्या है? शरीर का क्या होता है, क्या राख परिवार को मिलती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
41 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines