कम उम्र में पीरियड्स आना बन सकता है गंभीर बीमारी की वजह, पहचानें लक्षण
Edited By Deepti Sharma

अमेरिका के चिकित्सकों ने एक रिसर्च की है, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।
Edited By Deepti Sharma

अमेरिका के चिकित्सकों ने एक रिसर्च की है, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।
Breast Cancer: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, इसके कई रूप हैं। ज्यादातर महिलाएं कैंसर से प्रभावित होती हैं। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता न होने से इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हर साल 13 अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है, जिसका अगर टाइम से उपचार न हो, तो यह जानलेवा हो सकता है।
इस लेख के जरिए आपको बताएंगे इस बीमारी के कुछ खतरनाक फैक्टर्स और इससे कैसे बचाव कर सकते हैं। जिन लड़कियों को कम उम्र में जल्दी पीरियड आते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए समय समय पर जांच करवानी चाहिए और ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी का वह प्रकार है, जो ब्रेस्ट की सेल्स में बनता है। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही हो सकता है, लेकिन महिलाओं में इसका होना काफी ज्यादा आम है। ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट में सेल्स कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं। इसके अलग-अलग प्रकार के हैं। आपको बता दें, ब्रेस्ट कैंसर का प्रकार इस बात पर भी निर्भर करता है कि ब्रेस्ट के कौन से सेल्स कैंसर में चेंज हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: महिलाएं इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: