हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Breakfast TIPS: नाश्ते में खाना शुरू कर दें ये 2 चीजें, मिलेंगे कमाल के फायदे

विज्ञापन
Breakfast TIPS

Breakfast TIPS: नाश्ते का सेहत पर बेहद ज्यादा असर होता है। अगर आप नाश्ते को स्किप नही करते तो बीमारियां दूर रहती हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिनभर एनर्जी के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए बह का नाश्ता आपको दिन भर ऊर्जा देता रहता है।

इससे सिरदर्द और थकावट जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं। टाइटीशियन और पोषण विशेषज्ञ हमेशा यही सलाह देते हैं कि हर किसी को नाश्ते में अंडा और ओट्स जरूर खाना चाहिए।

1. नाश्ते में अंडे का सेवन फायदेमंद (benefits of eating eggs in breakfast)

अगर नाश्ते में रोज अंडे खाए जाएं तो कई बीमारियां दूर रहती हैं। दरअसल, अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें ताकत देती रहती हैं।

विज्ञापन

नाश्ते में अंडा खाने के फायदे (benefits of eating egg for breakfast)

अंडे में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद रहता है, जो रेटीना को मजबूती देता है।
अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे मेमोरी तेज होती है।
उबले हुए अंडे खाने से जोड़ों में दर्द नहीं होता।
रोज अंडा खाने से स्टैमिना भी बढ़ता है।
अंडे का सफेद हिस्सा खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

2. नाश्ते में ओट्स के सेवन से फायदे (Benefits of consuming oats in breakfast)

नाश्ते में ओट्स का सेवन सेहत के लिए लाभकारी इसे जौ से तैयार किया जाता है। रोजाना आप 30 से 40 ग्राम की मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार ये कई बीमारियों को दूर रखने में कारगर है।

विज्ञापन

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे (Benefits of eating oats for breakfast)

  1. ओट्स में फाइबर पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप की समस्या कम करता है।
  2. नाश्ते में ओट्स खाने से पेट साफ रहता है, कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
  3. पाचन शक्ति बढ़ती और यह नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है।
  4. ओट्स दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है।
  5. वजन कम करने में भी ओट्स आपकी मदद कर सकता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola