Breakfast Skipping: आजकल जो हमारी लाइफस्टाइल है, उसमें हम कई चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। हर दिन भागा-दौड़ी रहती है। जैसे सुबह का नाश्ता करना सबसे अहम है। इसे छोड़ने का मतलब है कई सारी सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। जो हमारी डेली लाइफ पर असर कर सकती है। एक हेल्दी और पेट भरने वाला नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए एनर्जी देता है। जब हम सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं,तो दोपहर का खाने के समय ओवर ईटिंग हो जाती हैं और तेज भूख होने के कारण ज्यादा ही खा लेते है। जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।
नाश्ता करना क्यों है जरूरी
वजन कम करने में मददगार- सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग चीजों का दबाव रहता है और अगर इसी बीच नाश्ता स्किप करते हैं, तो दोपहर या रात का खाना खाने से कई अधिक कैलोरी का इनटेक करेंगे। ये वजन को घटाने में परेशानी पैदा कर सकता है। इसलिए नाश्ता करना बेहद जरूरी है। क्योंकि पेट और कमर की चर्बी कम हो सकती है और वजन भी सही सरता है।
डायबिटीज का खतरा- ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने वाले अक्सर जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं और वहीं, दोपहर आते आते ज्यादा भूख महसूस कर सकते हैं। ये आदत जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन करने के लिए मजबूर करेगा, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
भूख और गुस्सा दूर करता है- जब हमें टाइम से खाना नहीं मिलता है तो बहुत तेज गुस्सा आता है। इसे हैंग्री बोलते हैं, जिसका मतलब है कि अगर खाना नहीं मिलता तो गुस्सा आ सकता है। इसलिए हमेशा दिन की शुरुआत एक हेल्दी नाश्ते के साथ करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Health Tips: फॉयल पेपर में लपेटकर रखते हैं खाना , तो इन 7 बीमारियों को दे रहे हैं दावत
इम्यूनिटी- नाश्ते में कई जरूरी पोषण होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रोंग रखते हैं। ये कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। अगर नाश्ता ही नहीं करेंगे तो इम्यूनिटी कमजोर हो जाएगी। इससे कई वायरस शरीर पर हमला कर सकते हैं और गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
माइग्रेन- सुबह का नाश्ता न करने से शुगर का लेवल कम हो सकता है और बीपी बढ़ सकता है। कई बार ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाने से गंभीर माइग्रेन में बदल सकता है।
मेटाबॉलिज्म पर असर- नाश्ता स्किप करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पडता है। अगर ऐसा हमेशा होता है तो शरीर में मोटापा बढ़ता है और कई बीमारियां होने का डर रहता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines