रोजाना ब्रेड-ऑमलेट खाना सेहत के लिए अच्छा है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें शरीर में होने वाले ये बदलाव  

Bread Omelette Daily For Breakfast: नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह पेट को भरने का काम करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है. लेकिन, ये हमारी हेल्थ को कितना नुकसान और फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है? आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं.  

Bread Omelette Health

टोस्टेड ब्रेड और मुलायम ऑमलेट का कॉम्बिनेशन कितना फायदेमंद? Image Credit- News24

Bread Omelette Health: सुबह नाश्ते में ज्यादातर लोग ब्रेड-ऑमलेट खाना पसंद करते हैं. इससे ना सिर्फ पेट आसानी से भर जाता है, बल्कि बॉडी को प्रोटीन और एनर्जी देने का भी काम करता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर रोजाना ब्रेड-ऑमलेट खाया जाए तो शरीर में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. यकीनन आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा, जिसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ब्रेड-ऑमलेट डेली डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, लेकिन कब? ये जानना जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना ब्रेड-ऑमलेट खाना सेहत के लिए अच्छा है? 

न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर दीप्त‍ि खटूजा का मानना है कि ब्रेड ऑमलेट खाने से होने वाला फायदा या नुकसान इसमें इस्तेमाल की गई सामग्रियों पर निर्भर करता है. अगर आप बेसिक चीजों के साथ अंडा बना रहे हैं तो यकीनन इसके कई फायदे आपको मिलेंगे, क्योंकि डॉक्टर के मुताबिक अंडे को अगर सही मात्रा में खाया जाए तो दिल को हेल्दी रखने का काम करेगा.  

ब्रेड-ऑमलेट खाने के फायदे

प्रोटीन मिलना- रोजाना ब्रेड-ऑमलेट खाने से शरीर को खूब प्रोटीन मिलता है, क्योंकि अंडा प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाया जाता है.
वजन कंट्रोल करना- अगर ब्रेड-ऑमलेट सुबह खा लिया जाए तो पूरे दिन भरे हुए पेट का एहसास होता है और खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है, जिससे वजन अपने आप ही कम हो जाता है.  
दिमाग के लिए फायदेमंद- अंडे की जर्दी में कोलीन होता है, जिसे दिमाग के लिए बेहतर माना जाता है. अगर आप रोजाना अंडा खाते हैं तो आपका दिमाग शांत रहता है.  

विज्ञापन

कब करता है नुकसान?

अगर आप व्हाइट ब्रेड के साथ रोजाना खाते हैं तो वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें. न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि व्हाइट ब्रेड ब्लड शुगर (Blood Sugar) को बढ़ाने का काम करता है, जिससे भूख लगने का एहसास भी होता है.

हेल्दी ब्रेड ऑमलेट बनाने का तरीका 

आप ऑमलेट बनाते वक्त ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल ना करें. मसालों का भी ध्यान रखें, क्योंकि रोजाना मसालेदार खाने से पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए आप नमक और हरी मिर्च डालकर अंडा बनाएं और दो ब्रेड के साथ सर्व करें.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ