Brain Tumor Symptoms: केबीसी के 16वें सीजन ने टीवी पर धमाकेदार शुरुआत की हैं। हर साल यहां कोई जीनियस आता है जो करोड़पति बनकर जाता है। इस साल ये मौका ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही लड़की नरेशी मीणा के पास है। नरेशी राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं जो गेम में बढ़िटया खेल खेल रही हैं, उन्होंने 14 सवालों के सही जवाब दे दिए हैं और अब 15वें यानी 1 करोड़ के सवाल का जवाब देंगी, अगर वे जीतती हैं तो उन पैसों से अपना इलाज करवाएंगी। वो करोड़पति बन पाएंगी या नहीं, इसका जवाब जल्द ही मिल जाएगा। ब्रेन ट्यूमर कितनी खतरनाक बीमारी है, कैसे होते हैं इसके शुरुआती लक्षण।
ब्रेन ट्यूमर कैसी बीमारी है?
ब्रेन ट्यूमर ब्रेन में होने वाली बीमारी है जिसमें दिमाग के अंदर गांठें बन जाती हैं। यह बीमारी घातक और जानलेवा होती है, हर साल इसके मामलों में वृद्धि होती है। ये दो प्रकार के हो सकते हैं, पहला जिसमें मस्तिष्क के हिस्सों में ट्यूमर से शुरू होकर धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों में फैल सकता है। इसे कैंसर वाला ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। दूसरा, जो बिना कैंसर वाला ट्यूमर होता है, इसके अंदर ट्यूमर दिमाग में ही स्लो प्रोसेस से बढ़ता है। हालांकि, इसका इलाज हो जाता है लेकिन इस ट्यूमर का दोबारा होने की संभावनाएं तेज रहती है।
ऐसे होते हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण उसके आकार, बढ़ने के स्तर और स्थान पर निर्भर करता है, इस बीमारी के शुरुआती लक्षण इस प्रकार से हो सकते हैं। सिर में दर्द बना रहना या फिर धीरे-धीरे सिर का साइज बढ़ना। आंखों की रोशनी में समस्या या धूंधला नजर आना भी एक संकेत है। कुछ लोगों में शॉर्ट टर्म मेमोरी प्रॉब्लम हो सकती है। नींद में कमी या डेली एक्टिविटीज के कामों में दिक्कत महसूस करना। मतली-उल्टी महसूस होना और बिहेवियर में चेंज भी ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Liver Kidney को डिटॉक्स करती हैं सुबह की ये 5 आदतें, अपनाने से स्वस्थ रहेंगे ये अंग
क्या है ब्रेन ट्यूमर के कारण?
रेडिएशन
ब्रेन ट्यूमर रेडिएशन थेरेपी से हो सकता है, ये कैंसर के दौरान करवाई जाने वाली थेरेपी है जो ब्रेन ट्यूमर का जोखिम बढ़ा देती है।
फैमिली हिस्ट्री
यदि आपके परिवार में कोई शख्स ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रह चुका है तो पूरी संभावना है कि किसी और में भी इसके लक्षण पाएं जा सकते हैं।
एचआईवी (HIV)
जो लोग एचआईवी एड्स से पीड़ित होते हैं, उनमे भी ब्रने ट्यूमर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा जो बच्चे कैंसर से पीड़ित होते हैं, भविष्य में इनको भी ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा रहता है।
ये भी पढ़ें- Third Gender Birth: किन्नर पैदा होने के पीछे क्या है मेडिकल साइंस? दोनों तरह के असली ट्रांसजेंडर कौन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines