Brain Eating Amoeba Symptoms: क्या एक छोटा सा जीव इंसान का दिमाग खा सकता है? यह ऐसा जीव है जिसे आंखों से न देख सकते हैं और न उसके होने का पता चलता है। यह छोटा जीव इतना खतरनाक है कि यह मारने से भी नहीं मरता है। यह गर्म वातावरण में मिलने के अलावा गंदे तालाब या वाटर पार्क में पाया जा सकता है। तो जरा इस गर्मियों में नहाने से पहले साफ-सफाई देख कर ही नहाएं, वरना आपको भारी पड़ सकता है। अभी हाल ही में केरल में 5 साल की बच्ची की एक तालाब में नहाने के बाद मौत हो गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस 5 साल की बच्ची को एक दुर्लभ इन्फेक्शन ‘ नेगलेरिया फाउलेरी’ हो गया था। यह इंफेक्शन ब्रेन ईटिंग अमीबा यानी दिमाग खाने वाला जीव है, जिसे अमीबा के नाम से जाना जाता है और ये गर्मी में बढ़ता है।
फिलहाल, यह अमीबा लाइलाज माना जाता है। ये पीड़ित के दिमाग के सेल्स को ही खत्म करता है। नेगलेरिया फाउलेरी (Naegleria Fowleri) जिसे अमीबा (Amoeba) कहा जाता है, वह मिट्टी और फ्रेश वॉटर जैसे नदी, झील और झरने में रहता है। जब कोई पानी में होता है तो ये अमीबा नाक में जाता है तो यह दिमाग में इंफेक्शन की वजह बनता है। अमीबा नाक में घुसकर दिमाग के टिश्यू को डैमेज करता है और ज्यादा गंभीर मामलों में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
अमीबा के लक्षण
- तेज सिरदर्द
- बुखार
- मतली या वोमिटिंग
- संक्रमण बढ़ने पर गर्दन में अकड़न
- दिमाग का काम न करना
बचाव कैसे करें
गर्मी और बरसात के दिनों में इस बीमारी का चांस ज्यादा बढ़ता है। इसलिए वाटर पार्क या तालाब के पानी में नहाते समय ध्यान रखें कि ये गंदे न हो। क्योंकि इस संक्रमण का खतरा गंदगी में ज्यादा रहता है। इसके अलावा तैरते समय इस बात का ध्यान रखें कि नाक में पानी न जाए। गर्मी और बरसात के मौसम में झरने, नदी और झीलों में नहाने या गोता लगाने से बचें। झरनों में खासकर अपना सिर भिगोने से बचें, क्योंकि इसके जरिए ही नाक तक पानी चला जाता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes में फायदेमंद परवल! करती है कंट्रोल ब्लड शुगर, मिलते हैं 5 फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
15 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
19 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
19 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
21 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
22 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines