Brain Health: कॉम्पिटिशन के इस दौर में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है और इसके लिए दिमाग का तेज होना बेहद जरूरी है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो खुद को तेज तर्रार न बनाना चाहता हो। दिमाग तेज रहेगा तभी तो हर काम को अच्छे से कर सकते हैं। दिमाग को तेज करना मतलब मेंटल हेल्थ को बेहतर रखना, इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने खान पान का ध्यान रखे।
डाइट में बदलाव करके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर और अच्छा बनाया जा सकता है। दिमाग तेज करने के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं, दिमाग तेज करने वाले ड्राई फ्रूट्स के बारे में-
इन 5 ड्राई फ्रूट्स से होगा तेज दिमाग
बादाम
बादाम से दिमाग तेज होता है। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल कार्निटाइन मौजूद होते हैं, जो कॉग्निटिव डिक्लाइन के खतरे को कम करते हैं। दिमाग को तेज करने के लिए रोज सुबह 6 से 8 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।
अखरोट
अखरोट दिमाग को तेज करता है, इसलिए अखरोट को ब्रेन फूड भी कहते हैं। इसमें भरपूर फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर और फैटी एसिड जैसे पोषण मौजूद हैं। अखरोट के लगातार सेवन करने से तेज दिमाग होता है।
ये भी पढ़ें- न जिम, न चिकन-अंडे की जरूरत…8 सब्जियां खाकर बनाएं मसल्स, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन
खजूर
खजूर दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खजूर में कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक की भरपूर पाया जाता है। खजूर के लगातार सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को काफी फायदा और तेज दिमाग होता है।
अंजीर
अंजीर के सेवन से भी तेज दिमाग होता है। इससे याददाश्त भी बेहतर होती है। इसके साथ ही आप इन्हें बच्चों को भी खिलाएं, क्योंकि इसके सेवन से दिमाग का सही विकास होता है।
सूखे खुबानी
सूखे खुबानी के सेवन करने से दिमाग को काफी फायदा होता है। यह ड्राई फ्रूट्स डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, आयरन, आयरन और विटामिन ई जैसे जरूरी पोषण से भरपूर होता है। सूखे खुबानी के रोजाना खाने से दिमाग तेज होता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
34 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines