हाई बीपी की समस्या इतनी ज्यादा गंभीर होती है कि यह एक समस्या कई गंभीर बीमारियों का बुलावा बन सकती है। जी हां, ब्लड प्रेशर हाई होने से हार्ट, किडनी, लिवर समेत शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है। गर्मियों में हाई बीपी की समस्या बढ़ जाती है क्योंकि तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या गर्मियों में आम हो जाती है। यह भी हाई बीपी का एक कारण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सोडियम का सेवन घटाने से भी बीपी को मैनेज किया जा सकता है लेकिन इसके अलावा भी हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं। गर्मियों में केले का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर को ठंडक के साथ-साथ बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। जी हां, ताजा स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि पोटेशियम से भरा फल केला बीपी को काफी हद तक कम कर सकता है। इस फल को हर कोई खा भी सकता है क्योंकि यह बजट फ्रेंडली फ्रूट है।
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है बीपी?
- गर्मियों में बीपी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि
- गर्मी में डिहाइड्रेशन से ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
- ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, यह भी बीपी को इंबैलेंस करता है।
- हीट वेव्स के कारण हार्ट ज्यादा मेहनत करता है, जिससे बीपी बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि दुनिया के लगभग एक तिहाई वयस्क हाई बीपी के मरीज हैं। इसलिए, इस बीमारी को लोगों को कभी भी आम नहीं समझना चाहिए। यह रोग सही उपचार और सही लाइफस्टाइल की मदद से ठीक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का फिटनेस फॉर्मूला रिवील
नई स्टडी में खुलासा
अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी-रीनल फिजियोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि नमक को डाइट में कम करने के साथ-साथ हमें केले को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे बढ़े हुए बीपी को अधिक प्रभावी ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है।
अध्ययन की सह-लेखिका यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू की अनीता लेटन बताती हैं कि हाई बीपी होने पर लोगों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि नमक भी शरीर के लिए अहम होता है। गर्मियों में नमक की मदद से इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस किए जा सकते हैं। इसलिए, एक अन्य विकल्प होना जरूरी है। शोध बताते हैं कि केले या ब्रोकली जैसे अधिक पोटेशियम वाले फूड्स के सेवन से बढ़े हुए बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।
सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स शारीरिक कार्यों को करने के लिए खास भूमिका निभाते हैं, जिसमें मांसपेशियों में सिकुड़न और वॉटर रिटेंशन शामिल है। ऐसे में सिर्फ सोडियम की मात्रा घटाने से ज्यादा लाभकारी यह होगा कि हम पोटेशियम के स्तर को बढ़ा दें।
केले खाने के लाभ
केले से हाई बीपी को कंट्रोल करने में तो मदद मिलती ही है लेकिन गर्मी में यह फल खाने से पाचन सही रहता है। शरीर की गर्मी कम होती है। केला डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मियों की थकान दूर करने के लिए केले खाना फायदेमंद होता है। मूड बूस्टर फल भी है केला। गर्मियों में आफ्टर वर्कआउट इस फल को खाना फायदेमंद साबित होगा।
गर्मियों में बीपी कंट्रोल करने के अन्य तरीके
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- नारियल पानी, बेल का शरबत और नींबू पानी फायदेमंद रहेगा।
- प्रोसेस्ड फूड कम खाएं क्योंकि इनमें नमक अधिक पाया जाता है।
- मेडिटेशन और योग कर सकते हैं।
- वॉक कर सकते हैं।
हाई बीपी के संकेत
ग्राफिक्स की मदद से समझें…
ये भी पढ़ें-लिवर का बड़ा दुश्मन कौन? चीनी या शराब, जानें डॉक्टर की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
9 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
11 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
14 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines