गर्मियों में अपने आप बढ़ने वाले BP को कंट्रोल करेगा ये फल, स्टडी में खुलासा

दुनियाभर में हाई बीपी के मरीज मौजूद हैं। ब्लड प्रेशर हाई होने से लोगों में दिल की बीमारी, क्रोनिक किडनी डिजीज और डिमेंशिया होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नई अमेरिकन स्टडी में खुलासा हुआ है कि इस फल को खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

Blood pressure

हाई बीपी की समस्या इतनी ज्यादा गंभीर होती है कि यह एक समस्या कई गंभीर बीमारियों का बुलावा बन सकती है। जी हां, ब्लड प्रेशर हाई होने से हार्ट, किडनी, लिवर समेत शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है। गर्मियों में हाई बीपी की समस्या बढ़ जाती है क्योंकि तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन की समस्या गर्मियों में आम हो जाती है। यह भी हाई बीपी का एक कारण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सोडियम का सेवन घटाने से भी बीपी को मैनेज किया जा सकता है लेकिन इसके अलावा भी हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं। गर्मियों में केले का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर को ठंडक के साथ-साथ बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। जी हां, ताजा स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि पोटेशियम से भरा फल केला बीपी को काफी हद तक कम कर सकता है। इस फल को हर कोई खा भी सकता है क्योंकि यह बजट फ्रेंडली फ्रूट है।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है बीपी?

  • गर्मियों में बीपी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि
  • गर्मी में डिहाइड्रेशन से ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
  • ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, यह भी बीपी को इंबैलेंस करता है।
  • हीट वेव्स के कारण हार्ट ज्यादा मेहनत करता है, जिससे बीपी बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि दुनिया के लगभग एक तिहाई वयस्क हाई बीपी के मरीज हैं। इसलिए, इस बीमारी को लोगों को कभी भी आम नहीं समझना चाहिए। यह रोग सही उपचार और सही लाइफस्टाइल की मदद से ठीक किया जा सकता है।

नई स्टडी में खुलासा

अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी-रीनल फिजियोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि नमक को डाइट में कम करने के साथ-साथ हमें केले को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे बढ़े हुए बीपी को अधिक प्रभावी ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है।

अध्ययन की सह-लेखिका यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू की अनीता लेटन बताती हैं कि हाई बीपी होने पर लोगों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि नमक भी शरीर के लिए अहम होता है। गर्मियों में नमक की मदद से इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस किए जा सकते हैं। इसलिए, एक अन्य विकल्प होना जरूरी है। शोध बताते हैं कि केले या ब्रोकली जैसे अधिक पोटेशियम वाले फूड्स के सेवन से बढ़े हुए बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

सोडियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स शारीरिक कार्यों को करने के लिए खास भूमिका निभाते हैं, जिसमें मांसपेशियों में सिकुड़न और वॉटर रिटेंशन शामिल है। ऐसे में सिर्फ सोडियम की मात्रा घटाने से ज्यादा लाभकारी यह होगा कि हम पोटेशियम के स्तर को बढ़ा दें।

केले खाने के लाभ

केले से हाई बीपी को कंट्रोल करने में तो मदद मिलती ही है लेकिन गर्मी में यह फल खाने से पाचन सही रहता है। शरीर की गर्मी कम होती है। केला डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मियों की थकान दूर करने के लिए केले खाना फायदेमंद होता है। मूड बूस्टर फल भी है केला। गर्मियों में आफ्टर वर्कआउट इस फल को खाना फायदेमंद साबित होगा।

गर्मियों में बीपी कंट्रोल करने के अन्य तरीके

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • नारियल पानी, बेल का शरबत और नींबू पानी फायदेमंद रहेगा।
  • प्रोसेस्ड फूड कम खाएं क्योंकि इनमें नमक अधिक पाया जाता है।
  • मेडिटेशन और योग कर सकते हैं।
  • वॉक कर सकते हैं।

हाई बीपी के संकेत

ग्राफिक्स की मदद से समझें…

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ