हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health tips: डाइट में शामिल करें ये फल-सब्जियां, बढ़ेगी Immunity

विज्ञापन
Image Credit: Google

Health tips:  इन दिनों बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में इन जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की सक्त जरूरत है। ज्यादातर डॉक्टर सलह देते हैं कि, इस मौसम में आपको ऑरेंज, नींबू, मौसंबी और सेब जैसे फलों का सेवन ज्यादा करना चहिए। इन फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। चलिए आज जानते हैं इस सीजन में आपकी सेहत के लिए कौन से फल और सब्जियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

1. अनार

बरसात के मौसम में अनार आपके इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अनार में हाई ब्लड प्रेशर और बरसात में होने वाली बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है। इसके अलावा इसमें B12, C और E होता है जो आपकी स्किन को भी काफी ग्लोइंग बनाता है।

2.  ब्रोकली

इस मौसम में अक्सर लोगों को पेट की समस्याएं होती हैं। इसके लिए ब्रोकली का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। असल में ब्रोकली विटामिन C, E और K का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा इसमें पोटाशियम और मेगनिशियम होता है जो आपकी हेल्थ के लिए काफी असरदार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

3.  चुकंदर

यह तो हम सबको पता है कि, चुकंदर खून बढ़ने के लिए काफई फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो आपको शरीर में घर बना रही बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं। साथ ही ये आंतों में होने वाली जलन से भी राहत दिलाता है।

4. संतरा

संतरा साइट्रिक एसिड का एक बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वीटामिन C आपके व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा संतरा आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैलशियम भी पाया जाता है।

विज्ञापन

मालूम हो कि आप अपने खाने में अवेकार्डो, मूंगफली और लौकी जैसी चीजे भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही खाना पकाने के लिए आपको नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

Disclaimer: सम्बंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola