Health tips: डाइट में शामिल करें ये फल-सब्जियां, बढ़ेगी Immunity
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Health tips: इन दिनों बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में इन जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की सक्त जरूरत है। ज्यादातर डॉक्टर सलह देते हैं कि, इस मौसम में आपको ऑरेंज, नींबू, मौसंबी और सेब जैसे फलों का सेवन ज्यादा करना चहिए। इन फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। चलिए आज जानते हैं इस सीजन में आपकी सेहत के लिए कौन से फल और सब्जियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
बरसात के मौसम में अनार आपके इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अनार में हाई ब्लड प्रेशर और बरसात में होने वाली बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है। इसके अलावा इसमें B12, C और E होता है जो आपकी स्किन को भी काफी ग्लोइंग बनाता है।
इस मौसम में अक्सर लोगों को पेट की समस्याएं होती हैं। इसके लिए ब्रोकली का सेवन काफी असरदार साबित हो सकता है। असल में ब्रोकली विटामिन C, E और K का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा इसमें पोटाशियम और मेगनिशियम होता है जो आपकी हेल्थ के लिए काफी असरदार साबित हो सकता है।
यह तो हम सबको पता है कि, चुकंदर खून बढ़ने के लिए काफई फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो आपको शरीर में घर बना रही बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं। साथ ही ये आंतों में होने वाली जलन से भी राहत दिलाता है।
संतरा साइट्रिक एसिड का एक बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वीटामिन C आपके व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा संतरा आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैलशियम भी पाया जाता है।
मालूम हो कि आप अपने खाने में अवेकार्डो, मूंगफली और लौकी जैसी चीजे भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही खाना पकाने के लिए आपको नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer: सम्बंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.