हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बोनी कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बिना जिम सिर्फ इन 2 टिप्स की मदद से घटाया वजन

Boney Kapoor Weight Loss: बोनी कपूर ने 69 साल की उम्र में अपने गजब के ट्रांस्फॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं, जो उनके वेट लॉस के बारे में बता रही हैं। क्या आप जानते हैं बोनी कपूर ने कैसे अपना वजन घटाया है? आपको बता दें उन्होंने ऐसा बिना जिम के किया है।

विज्ञापन

Boney Kapoor Weight Loss: आजकल का युवा वेट लॉस करने के लिए जिम, हैवी वर्कआउट से लेकर डाइटिंग तक करते हैं। मगर फिर भी अपने वेट को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। वहीं, एक ओर फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर ने 69 साल की उम्र में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 26 किलो वजन को कम किया है। उनका यह ट्रांस्फॉर्मेशन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहा है। बता दें कि बोनी कपूर ने बिना जिम गए यह वेट लॉस किया है जो कि वाकई काबिल-ए-तारिफ है। मगर फिल्म निर्देशक ने ऐसा क्या किया जिस वजह से उन्होंने इतना वजन घटा लिया और क्या सभी के लिए यह ठीक है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

इन 2 ट्रिक्स से कम किया वेट

बोनी कपूर ने एक इंस्टाग्राम इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रात को खाना नहीं खाया है और सुबह नाश्ते में सिर्फ फल खाते थे। बोनी बताते हैं कि उन्होंने कोई जिम और एक्सरसाइज नहीं की है। बोनी अपनी नई फोटोज को लेकर चर्चाओं में हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद से लोगों ने उनकी डाइट के बारे में जानना शुरू कर दिया। जब उनसे इस सवाल का जवाब मांगा गया तो वे बोले कि उन्होंने डिनर में वेजिटेबल सूप और दिन में प्रोटीन बेस्ड लंच खाया है। बोनी नाश्ते में फल या जूस लेते थे। उन्होंने गेहूं की रोटी की जगह ज्वार की रोटी खाई थी।

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले आई थी IVF तकनीक, जानें कौन था दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी?

विज्ञापन

क्या बोनी कपूर की ये दो ट्रिक्स सभी के लिए फायदेमंद है?

इस पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर एडवाइजर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और बैरिएट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. अरुण प्रसाद एक प्राइवेट वेबसाइट से बातचीत में बताते हैं कि बोनी कपूर ने वेट लॉस के लिए जो डाइट प्लान फॉलो किया है वह अच्छा है और असरदार भी है। मगर सभी के लिए ऐसा हो यह जरूरी नहीं है। इसके लिए वेट लॉस करने वाले इंसान का मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। एक्सपर्ट बताते हैं कि लोगों को वेट लॉस के लिए इस डाइट को फॉलो करना है तो अपने खाने में प्रोटीन, गुड फैट्स और अन्य जरूरी पौष्टिक तत्वों का सेवन भी जरूर करें। इसके अलावा, वेट लॉस के लिए कुछ और चीजें जैसे कि सही खाना, सही समय पर खाना, जल्दी खाना और प्रोटीन से भरपूर खाना खाना आवश्यक होता है।

रात का खाना छोड़ना कितना सही?

इस पर डॉक्टर कहते हैं कि वेट लॉस के लिए रात का खाना स्किप करना सही है लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको खाना बिल्कुल नहीं खाना है। आप लो कैलोरी वाला डिनर खा सकते हैं। इससे भी ज्यादा जरूरी होता है समय पर खाना खाना या जल्दी खाना खाना। मगर डिनर स्किप करने से लेट नाइट फूड क्रेविंग्स हो सकती है जिससे वेट लॉस की जगह वेट गेन होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-दिन में 4-5 बार टॉयलेट जाना नॉर्मल है या किसी खतरनाक बीमारी का इशारा, डॉक्टर से जानिए

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola