Why Blood Sugar Rising Despite Correct Diet : भारत में डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या इस समय 10 करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं, प्रीडायबेटिक स्टेज में 13 करोड़ से ज्यादा भारतीय हैं। इस आंकड़े को बढ़ते मोटापे, डाइट और लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है, लेकिन कई ऐसे सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि इस संख्या में इजाफे के पीछे प्रदूषक तत्वों का हाथ हो सकता है। इससे खान-पान ठीक रखने पर भी ब्लड शगर की समस्या हो सकती है।
फार्मास्यूटिकल कंपनियों, प्लास्टिक्स, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स आदि में 3000 से ज्यादा प्रकार के इमर्जिंग पॉल्यूटेंट्स पाए गए हैं। इमर्जिंग पॉल्यूटेंट्स का मतलब पर्यावरण में मौजूद उन प्रदूषक तत्वों से है जो स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न करते हैं। इन प्रदूषकों में से एक है माइक्रोप्लाटिक। माइक्रोप्लास्टिक प्लास्टिक के उन पार्टिकल्स को कहते हैं जिनका व्यास 5 मिलीमीटर से कम या बराबर होता है।
शरीर में कैसे पहुंचते हैं?
ये माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में खाने-पीने के माध्यम से पहुंचता है। एक स्टडी में पता चला है कि सीफूड, बीयर, नमक, बोतल बंद पानी और दूध उन मुख्य रास्तों में आते हैं जिनके जरिए माइक्रोप्लास्टिक शरीर में एंट्री करते हैं। ये माइक्रोप्लास्टिक लिवर में समस्या पैदा करते हैं, मेटाबोलिक बदलाव लाते हैं और कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन सब कारणों की वजह से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा होता है जो टाइप 2 डायबिटीज का कारण बनता है।ॉ
कैसे बचें इस संकट से?
ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको प्लास्टिक से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो चीजें आप खा या पी रहे हैं उनके जरिए आपके शरीर में माइक्रोप्लास्टिक्स तो नहीं जा रहे हैं। खास तौर पर पानी पीने या स्टोर करने के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। प्लास्टिक की जगह स्टील की बोतल का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है।
संबंधित खबरें
पैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
2 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
3 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
6 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
20 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
1 day agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines