Blood Sugar Control Tips: नए साल बस दस्तक देने वाला है और इसी के साथ हम अपने प्रियजनों के साथ मिलना-जुलना, नई यादें बनाना और सेलिब्रेशन करते हैं। ऐसे में डायबिटीज मरीज अपने Blood Sugar Control में कैसे रख सकते हैं। क्योंकि नए साल में खान-पान और पीने वाले प्रोडक्ट पर ध्यान देना जरूरी है और लोगों के लिए इस समय अपनी फिटनेस को छोड़ देना सही नहीं है।
हालांकि, डाइट में ऐसे ऑप्शन को चुनना सही है, जिससे आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां न झेलनी पड़े। शुगर से पीड़ित लोगों को खासकर सावधानी बरतनी पड़ती है। सेलिब्रेशन के दौरान ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित करने के लिए सावधान रहना जरूरी है। ज्यादा शराब से परहेज, हाइड्रेटेड रहना, भरपूर नींद लेना और नियमित रूप से सुबह और शाम व्यायाम करना आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में हेल्प कर सकता है।
Hindustan Times के छपे लेख में Dr. Srinivas Kandula, Consultant Endocrinology, (Care Hospitals, Nampally, Hyderabad) ने डायबिटीज मरीजों को बताया है कि किन बातों का पालन करना चाहिए। ताकि उनका ब्लड शुगर कंट्रोल रहे।
प्रोटीन का सेवन
नए साल के जश्न के दौरान, शुगर से पीड़ित लोगों को अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले कार्बोहाइड्रेट सेवन को मैनेज करना चाहिए। संतुलित और कम फैट वाले प्रोटीन चुनें, जैसे- ग्रिल्ड चिकन या मछली और नॉन स्टार्च वाली सब्जियां खाएं।
शुगर हाई नहीं होगी अगर ये उपाय अपना लिए तो, देखिए Dr Saleem Zaidi की ये Video-
साबुत अनाज
रिफाइंड शुगर के बजाय साबुत अनाज और कार्बोहाइड्रेट का ऑप्शन चुनें। इससे ब्लड शुगर में बढोतरी को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, हाइड्रेटेड रहना जरूरी है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- ये 8 आदतें बदलने से देखिए कैसे बदलती है आपकी लाइफ
शराब का सेवन कम करें
शराब ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित करना चाहिए। हल्के या कम कार्ब वाले ड्रिंक के विकल्प चुनें और उन्हें सोखने को स्लो करने के लिए अल्कोहोलिक ब्रवेज का सेवन करने से पहले कुछ खा लें।
व्यायाम करें
उत्सव के दौरान फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करने से ब्लड शुगर को बेहतर कंट्रोल में भी मदद मिल सकती है। क्योंकि इन दिनों खान-पान काफी ऑयली और मसालेदार होता है। इसलिए इसका असर कम करने के लिए टहलना या अन्य प्रकार की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
डाइट से जुड़ी योजना बनाएं
किसी पार्टी में जाने से पहले डाइट से जुड़ी योजना बनाकर चलें और सोच-समझकर चुनाव करें। ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर कंट्रोल को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
मधुमेह को कैसे नियंत्रित करें, जानें Dr Navneet Agrawal की इस Video के जरिए-
हाइड्रेटेड रहें
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे किडनी से अधिक शुगर को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
संतुलित आहार
ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी को रोकने के लिए अलग-अलग प्रकार के फूड प्रोडक्ट खाएं, जिनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल हों।
नियमित जांच
अपने ब्लड शुगर के लेवल पर विशेष देना जरूरी है और नियमित रूप से इसकी जांच करवाना, सेलिब्रेशन और फेस्टिवल के दौरान खासकर इस बात का ध्यान रखें।
हेल्दी लाइफस्टाइल
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल बनाए रखें। इसलिए खाने के बाद टहलना बहुत जरूरी है।
समय पर दवा लेना
आपको जो दवाई दी गई हैं, उन्हें समय के अनुसार लेना जरूरी है। ओवर-द-काउंटर दवाओं से बचें, और अगर कोई बदलाव हो, तो अपने डॉक्टर को पहले बताएं।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines