High Blood Pressure: आप हाई बीपी को नहीं देख सकते हैं, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। ज्यादातर समय, आप इसे महसूस भी नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर आप हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं या प्री हाइपरटेंशन से ग्रस्त हैं, तो आपकी सेहत पर इसके प्रभावों को समझना जरूरी है। बीपी में पूरे दिन सामान्य उतार-चढ़ाव होता रहता है। जब आप आराम कर रहे होते हैं या सो रहे होते हैं तो यह गिरता है और सुबह के दौरान बढ़ता है।
अगर आप तनाव में होते हैं, उत्साहित होते हैं या व्यायाम करते हैं तो भी बढ़ता है। लेकिन बीपी का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है, तो यह ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और उन्हें सख्त या कमजोर कर सकता है। यह असर हार्ट अटैक के जोखिम को दोगुना कर सकता है बल्कि स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता है।
हार्ट फेलियर, देखने में परेशानी, किडनी की समस्या, डिमेंशिया और peripheral artery disease (जो आपके पैरों में दर्द का कारण बनता है) जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। शरीर की हड्डियों को कमजोर कर सकता है और पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी कर सकता है।
कारण और रिस्क फैक्टर
अगर आप स्मोकिंग करते हैं या आपका वजन ज्यादा है। आप कम फाइबर वाले फूड्स खाते हैं या नमक अधिक खाते हैं। इसके अलावा ज्यादा शराब पीते हैं, तनाव में रहते हैं या बिल्कुल शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो हाई बीपी का जोखिम बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के कुछ कारणों को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है, जिसमें आपके जीन शामिल होते हैं। उम्र बढ़ने की भी भूमिका होती है।
कैसे करें रोकथाम
हेल्दी लाइफस्टाइल हाई बीपी और इसके हानिकारक प्रभावों के खिलाफ लड़ सकता है। अगर आपको पहले से ही प्री हाइपरटेंशन या हाइपरटेंशन है तो भी इसे कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
वजन कम करें
ज्यादा वजन और खासकर आपके पेट के आसपास जमा फैट खून की मात्रा को बढ़ाकर और दबाव को कंट्रोल करने वाले हार्मोन के संतुलन को बदलकर बीपी बढ़ा सकता है। इसलिए वेट को मैनेज करें।
शराब का सेवन कम करें
शराब का सेवन सीमित करना बहुत जरूरी है। अगर आप दिन में दो से ज्यादा ड्रिंक्स लेते हैं, तो ऐसा न करें। क्योंकि थोड़ी शराब पीने से आर्टरी पर ज्यादा इफेक्ट नहीं पड़ता है, लेकिन ज्यादा शराब पीने से इसका उल्टा असर हो सकता है।
ज्यादा चलें
एक्सरसाइज और अन्य प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी आर्टरी को लचीला बनाए रखने में मदद करती हैं। अगर आपको पहले से ही हाई बीपी की शिकायत है, तो रेगुलर एक्सरसाइज करने से भी बीपी ठीक रहता है।
हेल्दी डाइट
कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम (कम फैट वाले और डेयरी प्रोडक्ट, जैसे दूध और दही, साथ ही साथ बीन्स में पाए जाने वाले मिनरल) आपके शरीर को बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सैचुरेटेड फैट (मांस, पनीर, मक्खन, भरपूर फैट वाले डेयरी उत्पादों और कई प्रोसेस्ड फूड में पाया जाता है) भी रक्तचाप बढ़ा सकता है।
स्मोकिंग न करें
स्मोकिंग आर्टरी को नुकसान पहुंचाता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब आप सिगरेट पीते हैं, तो तम्बाकू प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल ब्लड प्रेशर भी बढ़ाते हैं।
तनाव को कम करें
तनाव से होने वाला रिएक्शन हार्मोन जारी करता है, जो बीपी को बढ़ाता है। अगर आप रेगुलर रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज और फिटनेस के लिए एक्टिविटी करते हैं, तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये 5 सब्जियां, डायबिटीज वालों के लिए वरदान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
10 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
13 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
13 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
16 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
19 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines