खाना खाने के बाद क्या आपको भी लगता है पेट फूला-फूला? तो इन 5 टिप्स से दूर होगी प्रॉब्लम

Bloating Controlling Tips: खाना खाने के बाद कुछ लोगों का पेट फूलने लगता है जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। खाना खाने के बाद ऐसा लगता है कि पेट अचानक बाहर को निकलने लगा है, यह सब ब्लोटिंग की वजह से होता है। इन 5 आसान टिप्स की मदद से समस्या को दूर करें।

Bloating Controlling Tips

Bloating Controlling Tips

Bloating Controlling Tips: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है। लोगों को अपनी डाइट पर कंट्रोल नहीं है और न ही सही खान-पान की आदत। इन सभी कारणों से पेट की दिक्कतें काफी बढ़ने लगी है। खाना खाने के बाद पेट फूला-फूला या भारी महसूस होना अब एक आम समस्या बन चुकी है। इसे डाइजेस्टिव इश्यूज कहा जाता है, जिसमें ब्लोटिंग भी शामिल है। यह समस्या खाना खाने के तुरंत बाद होती है। अक्सर कुछ लोगों को भोजन करने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है। कई बार पुरुषों को तो अपनी पैंट के बटन भी खोलने पड़ जाते हैं ताकि वे खाने के बाद थोड़ा सहज महसूस कर सकें। हम आपको 5 सिंपल टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप ब्लोटिंग की समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन

ये 5 टिप्स करेंगी मदद

ब्लोटिंग की परेशानी से बचाव के लिए ये टिप्स हम आपको इंस्टाग्राम पेज पेनफ्लेम क्लीनिक नामक पेज पर पोस्ट एक वीडियो के द्वारा बता रहे हैं। ये हैं 5 टिप्स

विज्ञापन

1. अदरक का पानी- आप रोजाना 1 गिलास अदरक के पानी का सेवन करें। इस पानी को आप खाने के बाद भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आधा इंच अदरक का टुकड़ा काटकर डालें और पानी को अच्छे से उबाल लें और पिएं।

विज्ञापन

2. पपीता और केले- आपको अपनी डाइट में केले और पपीता को जरूर शामिल करना चाहिए। ये दोनों फल पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं और पेट को साफ करने में भी मदद करते हैं।

3. वज्रासन करें- खाना खाने के बाद कुछ समय वज्रासन में बैठें। ऐसा करने से हमारा डाइजेशन इंप्रूव होता है और खाना सही से पचता है।

विज्ञापन

4. लेफ्ट साइड में सोएं- अगर आपको पाचन या पेट फूलने की समस्या ज्यादा रहती है, तो कोशिश करें कि आप लेफ्ट साइड की करवट में ही सोएं। इससे आपके पेट की पोजिशन सही रहती है और पाचन ठीक से होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

विज्ञापन

5. बॉडी मूवमेंट- खाना खाने के कुछ मिनटों बाद आपको एक जगह पर बैठकर अपने हाथों और पैरों को रोल करते हुए एक्सरसाइज करनी है। आप वीडियो में एक्सरसाइज करने का सही तरीका देख सकते हैं। इसे आपको 10 से 15 बार करना है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ