हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Diabetes Control Food: डायबिटीज़ पेशेंट के लिए रामबाण औषधि है करेले की चटनी, ये रही हेल्दी रेसिपी

विज्ञापन
Karele Ki Chutney

How To Make Karele Ki Chutney: करेला एक ऐसी सब्जी है जोकि स्वाद में कड़वी होती है इसलिए बहुत लोग इसको खाने से परहेज करते हैं। लेकिन करेला पोटेशियम, जिंक, मैग्नेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैगनीज और विटामिन C जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है।

करेला खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है। करेले को आमौर पर लोग कई तरह से बनाकर खाते हैं जैसे-भरवां करेला या करेला फ्राई आदि। लेकिन क्या कभी आपने करेले की चटनी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए करेले की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

ये स्वाद में चटपटी होती है। इसको आप लंच या डिनर में खाने के साथ शामिल कर सकते हैं इससे आपके खाने का स्वाद बढ़ जाता है, तो चलिए जानते हैं करेले की चटनी (How To Make Karele Ki Chutney) बनाने की रेसिपी-

करेले की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 250 ग्राम करेला2-3 हरी मिर्च
  • 1 नींबू
  • 1/2 टी स्पून काला नमक
  • स्वादानुसार सादा नमक

करेले की चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Karele Ki Chutney)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • फिर आप इन करेलों को साफ और सूती कपड़े से पोंछ लें।
  • इसके बाद आप इनके दोनों तरफ के डंठल को काटकर अलग कर दें।
  • फिर आप एक छिलनी की मदद से करेले के ऊपर से मोटे-मोटे छिलके उतार लें।
  • इसके बाद आप इन छिलकों को एक बार साफ पानी में धोकर एक बर्तन में डाल दें।
  • फिर आप इनको नमक के पानी में करीब 15-20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आप इन छिलकों को पानी से निकालकर मिक्सर जार में डालें और पीस लें।
  • फिर आप इसमें हरी मिर्ची काला नमक और नींबू का रस डालें।
  • इसके बाद आप एक बार और इसको मिक्चर जार में पीसकर एक बाउल में निकाल लें।
  • अब आपकी स्वाद और सेहत से भरपूर करेले की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें