Virus Found in Milk : दूध पीना फायदेमंद बताया गया है। इसका कारण है कि दूध में प्रोटीन के साथ बहुत साथ सारे पौषक तत्व भी होते हैं। दूध अगर गाय का हो तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। लेकिन हाल ही में इसमें बर्ड फ्लू (H5N1) वायरस मिला है, जिसे लेकर World Health Organisation (WHO) ने चेतावनी जारी की है। यह वायरस अमेरिका में मिला है। इसे लेकर अमेरिका की कई डेयरियों से दूध का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।
जानलेवा है यह वायरस
बर्ड फ्लू वायरस हमारे लिए नया नहीं है। यह वायरस भारत में अपना असर दिखा चुका है। यह वायरस पक्षियों के जरिए इंसानों में चला जाता है जिससे इस वायरस की चपेट में आए शख्स की मौत भी हो सकती है। भारत में करीब 10 साल पहले यह वायरस काफी जगह फैला था, जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। इस वायरस के कारण काफी संख्या में उन मुर्गियों और दूसरे पक्षियों को जिंदा दफना दिया गया था, जिनमें यह वायरस पाया गया था। पक्षियों में पाए जाने वाला यह वायरस अब दूसरे जानवरों और इंसानों तक पहुंच गया है। जानवरों में पहले यह बिल्लियों, भालू, लोमड़ी आदि में पाया जाता था। इस महीने की शुरुआत में यह वायरस गाय में भी मिला है।
गाय के दूध में बर्ड फ्लू वायरस मिला है
दूध में कहां से आया यह वायरस
मार्केट में मिलने वाला पैकेटबंद दूध पाश्चुराइज्ड मिल्क होता है। इसे गर्म करके तुरंत ही ठंडा किया जाता है जिससे इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसके बाद इसे पैक करके मार्केट में बेचने के लिए भेज दिया जाता है। यह बर्ड फ्लू वायरस इसी पाश्चुराइज्ड दूध में पाया गया है। यह वायरस अभी भारत में गाय के दूध में नहीं मिला है। यह अभी अमेरिका में ही मिला है।
गाय से इंसान में पहुंचा वायरस
अमेरिका की एक डेयरी में काम करने वाला एक शख्स इस बर्ड फ्लू वायरस की चपेट में आ गया। WHO के एक अधिकारी के मुताबिक यह ऐसा पहला मामला है जिसमें बर्ड फ्लू किसी जानवर से होते हुए इंसान में पहुंचा है। ऐसे में यह उन लोगों के शरीर में भी पहुंच सकता है जो गाय के दूध का सेवन करते हैं।
यह भी पढ़ें : कोरोना से कितना ज्यादा खतरनाक है H5N1 वायरस? हेल्थ एक्सपर्ट भी दिखे टेंशन में
रिसर्च जारी
WHO के मुताबिक अगर गाय बर्ड फ्लू के वायरस की चपेट में आ जाती है तो यह वायरस गाय के कच्चे दूध में भी पहुंच सकता है जिसे इंसानों तक पहुंचे में देर नहीं लगेगी। हालांकि इस चीज को लेकर रिसर्च जारी है कि यह वायरस कच्चे दूध में कितनी देर जिंदा रह सकता है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines