Patients Recovering From music Therapy (सौरभ कुमार): आजतक आपने सुना होगा की संगीत दिल और दिमाग को शांत भी करता है और आपको रिफ्रेश भी करता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे की संगीत से मरीज ठीक भी होते हैं। भागलपुर के निजी अस्पतालों में विदेश जैसी इलाज अब संभव हो गई है। यहां पर मरीजों को म्यूजिक के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। जी हां विश्वास नहीं हो रहा है न लेकिन यह सच है। बिहार के भागलपुर जिले के एक निजी अस्पताल में मरीजों को दवाई की जगह म्यूज से ठीक किया जा रहा है।
अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो कई बार जब मरीजों को कोई संगीत की धुन सुनाई देती है तो उस दुनिया में वह चले जाता है। इससे वो किसी अन्य चीज़ों को नहीं सोचते हैं. ऐसे कई बार जब मरीजों का मन खाली रहता है तो वो अपनी बीमारी के बारे में सोचने लगते हैं। ऐसे में बीमार व्यक्ति जल्द सही नहीं हो पाता है।
संगीत थेरेपी है बेहतर उपचार (Patients Recovering From music Therapy)
संगीत थेरेपी उपचार का बेहतर विकल्प है। इसमें दवाई कम उपयोग होता है। अस्पताल में डॉक्टर अपने मरीजो को दो समय थेरेपी देते हैं। एक दोपहर के समय और एक बार संध्या के समय ये थेरेपी चलती है। जिसको जिस प्रकार का संगीत पसंद होता है उनको उस तरह की संगीत सुनाई जाती है।
म्यूजिक थेरेपी की क्या है खासियत?
सिर्फ म्यूजिक सुनाई ही नहीं जाती बल्कि उनके मनोरंजन के लिए डॉक्टर साथ में गाते भी हैं। इससे उनका मन बहलता है। खास बात इसमें यह होती है कि जब संगीत सुनाई जाती है, तब मरीजों को नींद काफी अच्छी आती है, जिससे मरीज जल्द ही रिकवर होते हैं। यह डिप्रेशन में जाने से बचाता है। अगर कोई मरीज डिप्रेशन का शिकार हो गया है तो उन्हें इस चीजों से निकालता भी है।
यह भी पढ़ेंः बदलते मौसम में बचे रहेंगे प्रदूषण से, डाल लें 4 आदतें
आयुर्वेद में इस प्रक्रिया का होता है इस्तेमाल
इस पद्धति से आयुर्वेद में पहले भी इलाज होता था। लेकिन अब ये पद्धति खत्म होती जा रही है। हालांकि, साउथ की तरफ अभी भी म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से उपचार होता है। इस थैरेपी से रक्तचाप में वृद्धि, नींद में वृद्धि, प्रेसर को बढ़ाने में मदद, अधिक धड़कन को काबू करना सहित कई तरह के बीमारियों का इलाज किया जाता है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
52 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines