कई लोगों का दिन कॉफी के बिना नहीं होता. सुबह आंख खुलते ही लोगों को कॉफी चाहिए ही होती हैं. कॉफी को आमतौर पर अच्छा और एनर्जी देने वाला माना जाता है. ब्लैक कॉफी तो अक्सर पीने की सलाह दी जाती है. इसके लेकर AIIMS ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि बहुत सारे लोग कॉफी को हेल्दी मानकर पीते हैं, लेकिन गलत तरीके से बनाते हैं. इसे बनाने का तरीका ही आपकी सेहत पर असर डाल सकता है. कॉफी तैयार करते समय की गई कुछ आम गलतियां इसके स्वाद के साथ-साथ इसके बेनिफिट को भी इफेक्ट कर सकते हैं. AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, कॉफी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. खासकर अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो इन गलतियों से बचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Sonu Nigam की किस दिक्कत के चलते हुई है सर्जरी? मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
जरूरत से ज्यादा कॉफी पाउडर डालना
कॉफी को ज्यादा स्ट्रांग बनाने के लिए कई लोग जरूरत से ज्यादा कॉफी पाउडर डाल देते हैं. इससे एक कप में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है. ज्यादा कैफीन लेने से कुछ लोगों को बेचैनी, नींद में परेशानी, दिल की धड़कन तेज महसूस होना या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही कॉफी पाउडर की मात्रा रखें.
कॉफी में बहुत ज्यादा चीनी या क्रीम मिलाना
कॉफी का स्वाद बेहतर बनाने के लिए ज्यादा चीनी, फ्लेवर्ड सिरप या क्रीम डालना भी आम गलती है. इससे कॉफी में ज्यादा कैलोरी बढ़ जाती है. रोजाना इस तरह की कॉफी पीने से अनजाने में आपकी कुल कैलोरी और चीनी की मात्रा बढ़ सकती है. अगर आप कॉफी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसमें चीनी और मीठे सिरप की मात्रा कम रखें.
बहुत देर तक गर्म करके रखना
कॉफी बनाकर लंबे समय तक गर्म रखने या बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और गुणवत्ता इफेक्ट हो सकती है. बेहतर है कि कॉफी को जरूरत के मुताबिक बनाएं और ताजा ही पिएं. इसके अलावा, दूध वाली कॉफी पीने से बचें, इससे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
कॉफी पीते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
कॉफी हर व्यक्ति को एक जैसा असर नहीं करती. अगर कॉफी पीने के बाद नींद खराब होती है, घबराहट या बेचैनी महसूस होती है तो इसकी मात्रा कम करना बेहतर हो सकता है. साथ ही, कॉफी को अपनी नींद, पानी पीने और पूरे दिन के खान-पान का ऑप्शन अच्छा होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- 10 से 19 साल की उम्र को WHO क्यों मानता है खास, इस दौरान शरीर में होते हैं ऐसे कौन-कौन से बदलाव?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 hr agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
5 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
5 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
7 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
8 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines