कॉफी बनाने का तरीका पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताई कौन-कौन सी 3 गलतियां

ब्लैक कॉफी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरह से न बनाया जाए तो फायदे की वजह नुकसान हो सकता है. इसलिए आपको इन गलतियां के बारे में पता होना चाहिए. 

you are making with your coffee expert explain 

जरूरत से ज्यादा कॉफी पाउडर डालना

विज्ञापन

कई लोगों का दिन कॉफी के बिना नहीं होता. सुबह आंख खुलते ही लोगों को कॉफी चाहिए ही होती हैं. कॉफी को आमतौर पर अच्छा और एनर्जी देने वाला माना जाता है. ब्लैक कॉफी तो अक्सर पीने की सलाह दी जाती है. इसके लेकर AIIMS ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि बहुत सारे लोग कॉफी को हेल्दी मानकर पीते हैं, लेकिन गलत तरीके से बनाते हैं. इसे बनाने का तरीका ही आपकी सेहत पर असर डाल सकता है. कॉफी तैयार करते समय की गई कुछ आम गलतियां इसके स्वाद के साथ-साथ इसके बेनिफिट को भी इफेक्ट कर सकते हैं. AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, कॉफी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. खासकर अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं तो इन गलतियों से बचना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- Sonu Nigam की किस दिक्कत के चलते हुई है सर्जरी? मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Advertisment

जरूरत से ज्यादा कॉफी पाउडर डालना

कॉफी को ज्यादा स्ट्रांग बनाने के लिए कई लोग जरूरत से ज्यादा कॉफी पाउडर डाल देते हैं. इससे एक कप में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है. ज्यादा कैफीन लेने से कुछ लोगों को बेचैनी, नींद में परेशानी, दिल की धड़कन तेज महसूस होना या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही कॉफी पाउडर की मात्रा रखें. 

कॉफी में बहुत ज्यादा चीनी या क्रीम मिलाना

कॉफी का स्वाद बेहतर बनाने के लिए ज्यादा चीनी, फ्लेवर्ड सिरप या क्रीम डालना भी आम गलती है. इससे कॉफी में ज्यादा कैलोरी बढ़ जाती है. रोजाना इस तरह की कॉफी पीने से अनजाने में आपकी कुल कैलोरी और चीनी की मात्रा बढ़ सकती है. अगर आप कॉफी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसमें चीनी और मीठे सिरप की मात्रा कम रखें. 

बहुत देर तक गर्म करके रखना

कॉफी बनाकर लंबे समय तक गर्म रखने या बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और गुणवत्ता इफेक्ट हो सकती है. बेहतर है कि कॉफी को जरूरत के मुताबिक बनाएं और ताजा ही पिएं. इसके अलावा, दूध वाली कॉफी पीने से बचें, इससे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. 

विज्ञापन

कॉफी पीते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

कॉफी हर व्यक्ति को एक जैसा असर नहीं करती. अगर कॉफी पीने के बाद नींद खराब होती है, घबराहट या बेचैनी महसूस होती है तो इसकी मात्रा कम करना बेहतर हो सकता है. साथ ही, कॉफी को अपनी नींद, पानी पीने और पूरे दिन के खान-पान का ऑप्शन अच्छा होना चाहिए. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ