थायराइड के मरीजों के लिए अमृत है पान के पत्ते, जानिए अनगिनत फायदे

Betel Leaf Benefits: शौक के तौर पर चबाएं जाने वाला पान का पत्ता कितना फायदेमंद है शायद इसका आपको अंदाजा नहीं होगा। एक शोध में पाया गया कि पान के पत्ते खाने से थायराइड का इलाज हो सकता है।

Betel Leaf Benefits

Betel Leaf Benefits

Betel Leaf Benefits: पान खाना एक तरह से भारत की शान माना जाता है। लोग शादी-ब्याह से लेकर रोजाना कि जिंदगी में भी पान खाना पसंद करते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में कई प्रकार के मशहूर पान बिकते हैं जैसे कलकतिया पान, बनारसी पान या फिर कनपुरिया। शौक तक तो ठीक है, मगर क्या पान के पत्तों में छिपे गुणों के बारे में जानते हैं आप? अगर नहीं, तो एकबार इस स्टोरी के जरिए जान लें इन हरे पत्तों के फायदे, क्यों थायराइड के मरीजों को करना चाहिए इसका सेवन।

विज्ञापन

पान के पत्तों के लाभ

घरेलू नुस्खों से इलाज करना तो काफी आम हो गया है। हालांकि, कई घरेलू उपचार गंभीर बीमारियों में सफल भी साबित हुए हैं। ऐसे ही पान के पत्तों को खाने से थायराइड का इलाज किया जा सकता है। पान के पत्ते चबाने से थायराइड के हार्मोन नियंत्रित होते हैं। ऐसा एक शोध में पाया गया है।

विज्ञापन

क्या मिला रिसर्च में?

एक रिसर्च में चूहों के ऊपर पान के पत्तों का टेस्ट किया गया था। इस शोध में पान के पत्तों के कुछ रसायनों को चूहों पर नॉन क्लीनिकल ट्रायल किया गया था, जो कि सफल रहा है। इस शोध के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंसान के शरीर पर भी इसका असर हो सकता है।

विज्ञापन

क्या है पान के पत्तों में?

पान के पत्तों में एपीसी यानी एलीप्रोकेटेकॉल नामक रसायन होता है, जो इंसान को मोटापे से बचाता है। असल में पत्तों में दो तरह के रसायन पाए गए थे, जिसका चूहों पर प्रयोग हुआ था। यह प्रयोग लगातार 2 सालों तक चला था।

betel leaf benefits

betel leaf benefits

विज्ञापन

और क्या मिला?

रिसर्चर्स के अनुसार, पान के पत्ते न सिर्फ थायराइड की दवा हैं, बल्कि इन पत्तों के सेवन से लिवर का भी स्वास्थ्य सही रहता है। पान के पत्तों में एंटीफंगल, एंटीडायबिटीक गुण होते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। पान के पत्तों में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीअलर्जिक और एंटीकैंसर के गुण भी मिलते हैं।

जानिए इसके पत्तों के अन्य फायदे

  • पान के पत्ते खाने से कब्ज नहीं होती।
  • पान के पत्तों से सांस की बीमारियां दूर होती हैं।
  • पान के पत्ते चबाने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
  • ओरल हेल्थ के लिए भी पान के पत्ते चबाना फायदेमंद होता है।

कैसे करें इसके पत्तों का सेवन

हालांकि, पान के पत्तों को पान की तरह खाने से कैंसर भी हो सकता है। पान के पत्तों को सादा दिन में सिर्फ एक ही बार खाना फायदेमंद होता है। वेटलॉस करने वाले लोगों को भी इसके पत्तों का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि पान के पत्तों में भूख बढ़ाने वाले एंजाइम होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ