कैल्शियम, विटामिन और जिंक, किस सप्लीमेंट को खाने का क्या है सही समय बता रहे हैं Max Hospital के डॉक्टर

Best Time To Take Supplements: सप्लीमेंट्स सही समय पर लिए जाएं तो शरीर पर तेजी से फायदा दिखाते हैं. ऐसे ही कुछ सप्लीमेंट्स के और उन्हें खाने के बेस्ट टाइम के बारे में बता रहे हैं मैक्स के डॉक्टर एल तोमर.

Supplements

Right Time To Take Supplements: किस समय कौनसा सप्लीमेंट लेना चाहिए जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Healthy Tips: शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लिए जाते हैं. ऐसे कई मिनरल्स या विटामिन हैं जिन्हें शरीर खुद नहीं बना पाता और जिनके खाने के स्त्रोत ज्यादा नहीं है. ऐसे में सप्लीमेंट्स (Supplements) इन पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने का असरदार तरीका है. लेकिन, सप्लीमेंट्स लेने के सही तरीके के बारे में पता होना जरूरी है. किस सप्लीमेंट को कब लिया जाना चाहिए यह समझ आ जाए तो इन सप्लीमेंट्स का पूरा असर शरीर पर होता है. इसी बारे में बता रहे हैं मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Max Super Speciality Hospital) पटपड़गंज, दिल्ली के हिप एंड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी स्पेशलिस्ट और प्रिंसिपल डायरेक्टर एंड युनिट हेड डॉ. एल तोमर. आइए जानते हैं डॉ. तोमर के अनुसार किस सप्लीमेंट को किस समय खाने पर शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है.

विज्ञापन

सप्लीमेंट्स लेने का सही समय | Right Time To Take Supplements

मैग्नीशियम – डॉक्टर का कहना है कि मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने का सबसे अच्छा समय है इसे रात के वक्त लेना. रात में सोने से 1 घंटे पहले मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स लेने चाहिए.

विज्ञापन

विटामिन डी – विटामिन डी सूरज से मिलने वाला विटामिन है. इसके खानपान के स्त्रोत कम हैं. ऐसे में विटामिन डी सप्लीमेंट्स (Vitamin D Supplements) लिए जाते हैं. इस सप्लीमेंट को लेने का सही समय है इसे सुबह के नाश्ते के साथ लेना.

कैल्शियम – यह खनिज सुबह और शाम दोनों समय लिया जा सकता है. हड्डियों की मजबूती और दांतों की संरचना बनाए रखने के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है.

विज्ञापन

प्रोबायोटिक्स – खासतौर से गट हेल्थ यानी पेट की सेहत अच्छी रखने के लिए प्रोबायोटिक्स लिए जाते हैं. प्रोबायोटिक्स लेने का सही तरीका है इसे खाली पेट लेना.

ओमेगा-3 – अगर आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स (Omega 3 Supplements) ले रहे हैं तो इसे कभी भी खाली पेट ना लें. ओमेगा-3 को हमेशा अपने मील्स के साथ लेना चाहिए.

विज्ञापन

बी-कॉम्प्लेक्स – सुबह के समय बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन लिए जा सकते हैं. कार्डियोवस्कुलर और सेल हेल्थ को बनाए रखने के लिए शरीर को बी- कॉम्प्लेक्स विटामिन की जरूरत होती है.

विटामिन ई – शरीर को बाहरी और अंदरूनी दोनों तरह से फायदे देता है विटामिन ई. स्किन हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में खासतौर से विटामिन ई के फायदे देखे जा सकते हैं. इसे खाना खाने के बाद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

जिंक – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में जिंक के खासतौर से फायदे देखे जाते हैं. यह चोट भरने के लिए भी जरूरी होता है. डॉक्टर के अनुसार आयरन से भरपूर फूड्स खाने के बाद या फिर आयरन का सेवन किसी भी रूप में करने के 2 घंटे के गैप में ही जिंक सप्लीमेंट्स (Zinc Supplements) लिए जाने चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ