Best Fruits For Kidney Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान कम ही रख पाते हैं, अनियमित खानपान, कम पानी पीना और जंक फूड की आदत धीरे-धीरे शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है. किडनी भी उन्हीं महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसकी खराबी का पता अक्सर देर से चलता है. लेकिन अगर आप अपनी रोज की डाइट में कुछ हेल्दी फलों को शामिल कर लें, तो किडनी को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कौन से फल किडनी की हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं.
यह भी पढ़ें: रोटियों को टिफिन में गीली होने से कैसे बचाएं? जानिए सॉफ्ट रखने का परफेक्ट तरीका
हमारे शरीर के लिए किडनी क्यों है इतनी जरूरी Kidney Ko Healthy Kaise Rakhe
किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और पानी का संतुलन बनाए रखने का काम करती है. इसके अलावा यह शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और जरूरी मिनरल्स को संतुलित रखने में भी मदद करती है. अगर किडनी ठीक से काम न करे तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम अपनी जीवनशैली और खानपान पर ध्यान दें. सही मात्रा में पानी पीना, नमक कम खाना और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों का सेवन करना किडनी को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है, आइए जानते हैं कौन से फल किडनी के लिए फायदेमंद होते है.
ये फल किडनी की सेहत के लिए माने जाते हैं फायदेमंद Kidney Detox Fruits
ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी: इन दोनों फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इनमें पोटैशियम की मात्रा कम होती है, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और वह अच्छे से काम करता है.
चेरी: चेरी में मौजूद प्राकृतिक तत्व सूजन कम करने में मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायक माने जाते हैं.
अंगूर: अंगूर में रेस्वेराट्रोल नाम का खास तत्व पाया जाता है, जो शरीर में सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है. यह किडनी की कार्यक्षमता को सपोर्ट कर सकता है, जिससे उसकी हेल्थ बनी रहती है.
तरबूज: तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और किडनी को साफ रखने में मददगार माना जाता है.
सेब: सेब में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और पोटैशियम कम होता है. यह फल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और सूजन कम करने में सहायक माने जाते हैं, जिससे किडनी को फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें:सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर का हो सकता है खतरा!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines