Best Food For Eyes: आखें शरीर का सबसे अहम भाग होती हैं। आखों के बिना तो जीवन की कल्पनी भी नहीं की जा सकती है। जिन लोगों की आखों की रोशनी नहीं होती वो बेहद मुश्किल से जीवन यापन करते हैं। इसलिए हर किसी को अपनी अनमोल आंखों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।
अगर आप अपनी आंखों का ध्यान नहीं रखेंगे तो बहुत जल्द आंखों की रोशनी कम होने लगेगी। आजकल तो बेहद कम उम्र में ही आखों पर चश्मा लग जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन से फूड्स हैं, जो आपकी आंखों की सेहत बनाए रखते हैं। चलिए जान लेते हैं…
इन फूड्स से तंदरुस्त रहेगी आंखें
1. अंडे एक बेहतर ऑप्शन
आंखों को सेहतमंद रखने के लिए अंडा एक बेहद शानदार ऑप्शन हैं। इसमें विटामिन ई, ल्यूटिन और जिंक भरपूर मात्रा में होता है, जो आखों के लिए बहुत जरूरी भी होता है और फायदेमंद भी। इसलिए अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अंडे़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. फैटी फिश भी फायदेमंद
जो लोग नॉन वेज फूड्स खाते हैं, उनके लिए ये एक बेहद शानदार ऑप्शन हैं। साल्मन और टूना जैसी फैटी फिश आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होती है और ये रेटिना को बेहद फायदा करती है। इसके साथ ही ये ड्राई आई और मोतियाबिंद के खतरे को भी कम करती है।
3. गाजर भी असरदार
अक्सर कहा जाता है कि गाजर खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में बीटा केरोटिन और विटामिन ए होता है, जो रतौंधी (Night Blindness) के रिस्क को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे आखों की रोशनी को भी फायदा मिलता है।
4. पालक भी मददगार
पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें मौजूद कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी हेल्दी विजन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि पालक सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
11 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
14 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
18 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
21 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines