Benefits of Pumpkin Seeds: आज हम आपके लिए कद्दू के बीज के फायदे लेकर आए हैं। कद्दू के बीज ज्यादातर लोग फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल लें, क्योंकि कद्दू के बीजों का सेवन सेहत के लिए कई जबरदस्त फायदे दे सकता है। खास बात ये है कि यह पुरुषों के लिए अनेक फायदे देता है। इसका कई गंभीर समस्याओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़िए –Eat Fish: जानिए आपको सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मछली?
कद्दू के बीज पोषक तत्वों का भंडार हैं
कद्दू के बीज पोषक तत्वों का भंडार हैं। इनमें फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, जिंक, फोलेट पाए जाते हैं। इनका सेवन हार्ट को हेल्दी रखने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाये रखने में बेहद लाभकारी माना जाता है।
क्या कहते हैं आयुर्वेद डॉक्टर
जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, पुरुषों के लिए कद्दू के बीज पुरुषों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कद्दू के बीज में ओमेगा -6 फैटी एसिड सहित प्रोटीन और असंतृप्त वसा प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से अनेकों फायदे मिलते हैं।
और पढ़िए –Benefits of Roasted Gram: सर्दियों में रामबाण होता है भुना हुआ चना, जानिए इसके 5 बड़े फायदे
कद्दू के बीज खाने के लाभ
- नियमित रूप से कद्दू के बीज का सेवन शरीर में हॉर्मोन का स्तर कंट्रोल करता है।
- पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से बचाने में मददगार होते हैं।
- कद्दू के बीजों के सेवन से शरीर में रक्त और ऊर्जा का निर्माण होता है।
- कद्दू के बीज में मौजूद गुण पुरुषों में एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं।
- कद्दू के बीज में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने में मदद करता है।
- कद्दू के बीजों का सेवन हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है।
- कद्दू के बीजों का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
पुरुषों के लिए मिलता है ये फायदे
कद्दू की बीज यौन समस्या से जूझने वाले पुरुषों के लिए फायदेमंद है। यह पुरुषों में शुक्राणुओं को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कद्दू के बीज का सेवन करने से स्टैमिना और स्पर्म क्वालिटी में सुधार आता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सेवन करें।
और पढ़िए –Lemon Turmeric benefits: नींबू, हल्दी मिश्रण के 4 बड़े फायदे, उपयोग के तरीके से होगा कमाल
इस तरह करें सेवन
आम तौर पर आप कद्दू के बीज के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कद्दू के बीज को हल्का रोस्ट करके खाने से भी बहुत फायदा मिलता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
26 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines