Benefits of onion: सर्दी-खांसी को तुरंत ठीक कर देगा प्याज, ऐसे करें इस्तेमाल, बालों का टूटना भी होगा बंद
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of onion
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of onion
Benefits of onion: खाने का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह स्किन और बालों का भी खास ख्याल रखता है। बालों में मौजूद गुण हेयर फॉल को कम करने या खत्म करने का काम करते हैं। आपने देखा होगा कि आम तौर पर हम प्याज का इस्ताल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, जबकि प्याज में पाएं जाने वाले एंटी-एलर्जी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक सर्दी-खांसी में फायदेमंद होते हैं।
अगर आप सर्दी या फिर जुकाम की समस्या है तो नींबू के साथ प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्याज और नींबू के रस को साथ मिलाकर तैयार करना होगा। इसमें आप शहद जरूर मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण का सेवन दिन में दो तीन बार करें। कुछ समय बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।
झड़ते बालों की समस्या से भी प्याज राहत दिला सकता है। प्याज बालों और स्कैल्प को पोषण देता है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जिससे यह स्कैल्प में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बालों को झड़ने से रोकता है। प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाए जाते हैं, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से बालों को जड़ से मजबूती मिलती हैं। आप इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसका रस निकालकर स्कैल्प की मसाज भी कर सकते हैं।
प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्तप्रवाह से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इतना ही नहीं प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो त्वाचा के लिए काभी लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर कील मुंहासे नहीं निकलते।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: