Benefits of mangoes: गर्मियों में आम खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानिए चमत्कारिक फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of mangoes in Summer aam khane ke fayde
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of mangoes in Summer aam khane ke fayde
Benefits of mangoes: फलों के राजा कहे जाने वाले आम का सीजन आ गया है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। हम आपके लिए गर्मियों के फायदे लेकर आए हैं। ये स्वाद में मीठा होने के साथ आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप में कई किस्में होती हैं, जिनमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा आदि शामिल है।
पोषक तत्वों से भरपूर आम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे (Mango Health Benefits) पोषक तत्व होते हैं।
और पढ़िए – Skin Care Tips: गर्मियों में ऐसे करें त्वचा की देखभाल, इन 6 तरीकों से चमक उठेगा चेहरा
डाइट एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसमें कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। खास बात यह है कि ये लू से बचाने में भी मदद करता है। आप गर्मियों में एक गिलास आम का पना पीकर दोपहर में बाहर निकलें, इससे लू लगने की आशंका कम हो जाती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: