Benefits Of Fennel Water: सौंफ के पानी से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, डॉ आकाश माथुर ने बताएं इसके लाभ ही लाभ
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Fennel Water
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Fennel Water
Benefits Of Fennel Water: भागदौड़ भरे जीवन में ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना तो जैसे भूल ही जाते हैं। लेकिन बिजी जीवनशैली में भी सेहत पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए आप हम आपको डॉ आकाश माथुर द्वारा बताएं गए सौंफ के पानी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
डॉ आकाश ने बताया है कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में आप कैसे सौंफ के पानी से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से कौन-सी बीमारियां दूर रहती है। चलिए जान लेते हैं…
1. आईसाइट को बढ़ाने में मदद करता है
सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों को बहुत लाभ होता है। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी आईसाइट ठीक रहती है और ये इसे कम नहीं होने देता है। आंखों की सेहत को बनाएं रखने के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है।
2. दिल के लिए भी बेहतर
अगर आप सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका दिल तंदरुस्त रहता है। इसका सेवन आपको दिल से जुडी कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
3. फाइबर का खजाना
ये तो सभी जानते हैं कि सौंफ फाइबर का खजाना होता है। इसके सेवन से पेट भारी लगता है और ये भूख भी कम लगने देता है। इसके सेवन ये वजन को घटाया जा सकता है और साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
सौंफ में भरपूर मात्रा में जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट एलीमेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है और ये शरीर के लिए लाभदायक होता है।
5. इन्सुलिन को बढ़ाने में मदद करता है
अगर आप नियमित सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका इन्सुलिन का लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही ये ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है और शरीर को लाभ देता है।
सौंफ का पानी बनाने के लिए आपको सबसे एक गिलास पानी लेना है। इसके बाद आप इसमें एक या दो चम्मच सौंफ डाल लें और इसे रात भर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इस पानी को उबाल लें और फिर गुनगुने पानी का सेवन करें।
डॉ आकाश माथुर के अनुसार, सौंफ के पानी के सेवन से आपको ये लाभ मिल सकते हैं। साथ ही ये शरीर के लिए बेहतर होता है और इसका नियमित सेवन कई तरह के रोगों से दूर रखता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: