Garlic Khane Ke Fayde: लहसुन एक आम सब्जी है जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है. इसे सब्जी में मिलाया जाता है ताकि व्यंजन का स्वाद बढ़ सके. इससे ग्रेवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर क्या आप जानते हैं लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है? इसमें विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर होता है. यह हमारी सेहत के लिए बड़े ही लाभकारी होते हैं. दिल्ली के मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण बताते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.
क्यों खाना चाहिए रोज लहसुन?
डॉक्टर तरंग कृष्ण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हैं कि लहसुन में इतनी ताकत है कि वह आपकी इम्यूनिटी को बिना किसी दवा के मजबूत कर सकता है. लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे दिल के रोगों से बचा जा सकता है. वह कहते हैं कि लहसुन किसी दवा से कम नहीं है, इसे स्वाद के साथ-साथ आप दवाई समझकर भी रोज खाएं ताकि आप कभी बीमार न पड़े.
लहसुन खाने के फायदे। Benefits Of Garlic
इम्यूनिटी बढ़ाएं- रोजाना 2 से 3 कलियां कच्चे लहसुन की खाने से हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है.
कोलेस्ट्रॉल कम करें- लहसुन को नियमित रूप से खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है. इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी सही रहती है.
वेट लॉस- लहसुन में कई ऐसे तत्व होते हैं जो फैट बर्निंग का काम करते हैं. इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है. इसलिए, लहसुन खाना चाहिए.
पाचन सुधारें- अगर किसी को कब्ज, अपच या गैस की समस्या होती है तो उन्हें प्रतिदिन लहसुन खाना चाहिए.
लहसुन कब और कैसे खाएं?
लहसुन आपको रोजाना सुबह खाली पेट खाना चाहिए. आप 2 से 3 कच्ची लहसुन की कलियां लें और उन्हें छीलकर खाएं. इसके ऊपर आप 1 गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल कम करना है उन्हें लहसुन को शहद में डुबोकर खाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-किस विटामिन की कमी से आता है ज्यादा गुस्सा और चिड़चिड़ापन? जानिए कैसे बढ़ेगा Vitamin का लेवल
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
8 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines