Benefits of Dates: रोज इस वक्त खाना शुरू करें 3 खजूर, नहीं आएगी थकान, मिलेंगे कमाल के फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of Dates
Edited By Bhoopendra Rai

Benefits of Dates
Benefits of dates: अगर आप हमेशा थके-थके रहते हैं या फिर बॉडी पेन होता है। अगर बिना की वजह से यह समस्याएं हो रही हैं तो अपने खानपान में बदलाव कीजिए। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते अक्सर ऐसी समस्याएं होती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। डाइट में खजूर को शामिल करने से आपको कई शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।
खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए भरपूर मात्रा में होता है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, लाभदायक फैट्स, डायटरी फाइबर और फैटी एसिड्स होते हैं, ये सभी एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।
जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि सुबह खाली पेट खजूर खाने के खाने से आपका वजन कम होने लगता। जो लोग वेट लूज करने का मन बना रहे हैं वह सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं। लिहाजा वजन कम करने में मदद मिलती है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति 1 दिन में दो से तीन खजूर खा सकता है। वहीं वे भिगोकर चार खजूर का सेवन कर सकता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: