Belly fat Loss: वजन कम करना एक कठिन काम है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो टेंशन मत लीजिए। आप इसे कम कर सकते हैं, जिन लोगों के पेट की चर्बी निकल आई है, उन्हें कुछ टिप्स को फॉलो करने से वजन कम करने और पेट की चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है। हमने वजन कैसे कम किया जाए, इसे लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी से बातचीत की है।
एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि अगर वजन कम नहीं किया गया तो मोटोपा कई गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है। इनमें डायबिटीज जैसी लाइलाइज बीमारी भी शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास फोकस करना चाहिए।
वजन और पेट की चर्बी कम करने के जरूरी टिप्स
वजन घटाने के लिए पहला टिप्स
हेल्दी नाश्ता करें। दोपहर में दिनभर की कैलोरी का आधा फीसदी कनज्यूम करें। दरअसल, दोपहर के वक्त पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। इसलिए रात के खाने के दौरान आप कम से कम कैलोरी का सेवन करें, जबकि दिन में ज्यादा खाना खाएं, ऐसा करने से खाने को पचाने में मदद मिलती है।
वजन घटाने के लिए दूसरा टिप्स
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो रिफाइंड तेल और कार्बोहाइड्रेट से लैस चीजों का सेवन न करें। आपको मीठे ड्रिंक्स, मिठाई, ब्रेड, पास्ता, फास्ट फूड, इन सभी से दूरी बनाना बेहद जरूरी है।
और पढ़िए –Brain foods: बच्चों की डाइट में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें, तेज दौड़ेगा दिमाग, जानें
वजन घटाने के लिए तीसरा टिप्स
आयुर्वेद कहता है कि मेथी वजन घटाने में लाभकारी है। इसके लिए मेथी का चूर्ण लें। सुबह उठकर खाली पेट पानी के साथ सेवन करें, इससे भी आपको फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आप मेथी के दानों को रात भर भिगो कर रख सकते हैं। इसके बाद सुबह खाली पेट उनका सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए चौथा टिप्स
आयुर्वेद में त्रिफला को वजन घटाने वाला बताया गया है, इसलिए आप अपनी डाइट में एक्सपर्ट्स की राय लेकर त्रिफला को शामिल करें। क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को खत्म करने में मदद करता है और आपके पाचन तंत्र को फिर से जीवंत करता है। आपको एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लेना है और इसे रात के खाने के बाद गर्म पानी के साथ सेवन करना है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
16 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
20 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
22 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines