Bedsheet Hygiene: एक तरफ जहां हम रोजाना अपने कपड़े बदलके साफ कपड़े पहनते हैं। तो वहीं हमें अपने आसपास भी सावधानी बरतनी जरूरी होती है। नहीं तो हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लेकिन जब भी चादर की बात आती है, तो लोग कई-कई हफ्तों तक एक ही चादर को बिछाए रहते हैं। हालांकि कई लोग तो उन्हें तब तक बदलते नहीं है, जब तक कि उसमें दाग धब्बे ना नजर आने लगे। पर क्या ऐसा करना ठीक होता है?
क्या महीनों-महीनों बेडशीट बदलने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है? या हर तीन से चार दिन में बेडशीट बदलनी चाहिए? अगर आपको भी ये ही कन्फ्यूजन है, तो आइए जानते हैं एक बेडशीट कितने दिन तक बिछाई जानी चाहिए, नहीं तो उससे क्या नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! एक्सरसाइज करते समय दिखें ये 4 संकेत तो खतरे में है दिल
एक बेडशीट कितने दिन तक इस्तेमाल करनी चाहिए?
साल 2021 में डनलपिलों द्वारा एक अध्ययन किया गया था, जिसमें पता चला था कि 10.2% लोग हर 2 महीने के बाद अपने कमरे की चादर बदलते हैं। वहीं 44.9% से भी कम लोग हर एक से दो हफ्ते में बिस्तर की चादर बदलते हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 में नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने भी इस बात पर सर्वे किया था कि लोग कितने दिनों में अपने घर की चादर को बदलते हैं। इस सर्वे में पता चला था कि उस समय हर दो हफ्ते में लोग अपने कमरे की बेडशीट को बदलते हैं।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को कम से कम हर हफ्ते अपनी बेडशीट को बदलना चाहिए। नहीं तो वो बीमार भी पड़ सकते हैं। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि बेडशीट पर जाने अनजाने धूल के कण जमा हो जाते हैं, जो अगर व्यक्ति के शरीर में चले गए, तो उससे वो बीमार भी हो सकता है।
हर हफ्ते बेडशीट को क्यों बदलना चाहिए?
एलर्जी
अगर आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है या फिर एलर्जी हो रही है, तो ऐसे में दिन में एक से दो बार चादर को बदलना चाहिए, नहीं तो एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आप बीमार हो तो भी ऐसे में आपको बार-बार चादर को बदलना चाहिए।
ज्यादा पसीना आना
कुछ-कुछ लोगों को सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिससे पसीने की बदबू चादर में भी आने लगती है। अगर आपको भी सोते समय पसीना आता है, तो ऐसे में आप अपनी चादर को रोजाना बदलें, नहीं तो आपको संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।
पालतू जानवर
जिन लोगों के घर में पालतू जानवर होते हैं उन्हें अपने बिस्तर की चादर को रोजाना बदलना चाहिए। अगर आपका जानवर आपके साथ बेड पर सोता है, तो चादर को गर्म पानी से धोना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: छींक आना हर समय अशुभ नहीं, जानें खाना खाते से नहाते समय तक, कब इसका आना शुभ?
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 hr agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
3 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
5 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
6 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
20 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
22 hrs agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
1 day agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
1 day agoदूध पीने में की गलती और 33 साल के पुरुष का हार्ट हुआ फेल, डॉक्टर ने इस लापरवाही को बताया वजह, कहा कभी ना करें ये 2 गलतियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines