Video Games: आज का दौर टेक्नॉलोजी का है इसलिए बड़ों से लेकर बच्चे भी टेक्नॉलोजी पर पूरी तरह से निर्भर हो चुके हैं। आज के समय में बच्चे आउट डोर गेम खेलने की बजाय वीडियो गेम्स खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए बच्चे दिन के न जाने कितने घंटे वीडियो गेम (Video Games) खेलते हुए गुजार देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका उनकी सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – पुरुषों की इस निजी बीमारी के लिए रामबाण है ये चीज, दूर कर देती है मायूसी
भले ही वीडियो गेम्स खेलने वालों को अपने अंदर कोई भी नुकसान होता नहीं दिखता है लेकिन ये इनके अंदर एक्टिविटी एड्रेनालाइन रश (Adrenaline Rush) की समस्या पैदा कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हुई एक रिसर्च में कुछ वक्त पहले इस बात का पता चला कि अगर बच्चे लंबे समय तक वीडियो गेम्स खेलते हैं तो इससे वो कई तरह की दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं जोकि बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
रिसर्च क्या कहती है?
रिसर्च मुताबिक कई बच्चे जो दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं वो कनसोल और कंप्यूटर पर मल्टी-प्लेयर वॉर गेम्स खेलते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात का पता चला है कि रिसर्चर्स इस बात से पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं कि बच्चे गेम कौन-सा खेलते हैं। उनके रिसर्च के अनुसार बच्चे या बड़े गेम्स खेलते-खेलते समय एक्सट्रीम एक्साइटमेंट में आ जाते हैं। इसी वजह से कई बार उनका कई खिलाड़ियों से झगड़ा भी हो जाता है, जिसके बाद वो बीमार हो जाते हैं।
जानें एक्सपर्ट्स ने क्या राय दी है?
एक्सपर्ट्स ने बच्चों से जुड़े इस मुद्दे पर चेतावनी भी दी है। वहीं इस बात को लेकर सलाह दी है कि जिन बच्चों को कंप्यूटर गेम्स खेलते समय ब्लैकआउट हो जाता है यानी कि वे खेलते-खेलते अपना होश खो बैठते हैं तो उनको तुरंत दिल के डॉक्टर्स के पास ले जाकर दिखाएं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये दिल से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
अभी पढ़ें – Oil Benefits: चेहरे की रंगत बदल देगा ये तेल…बस ऐसे करें इस्तेमाल…झुर्रियां-दाग धब्बे होंगे गायब
ये समस्याएं बच्चों में ले सकती हैं जन्म
अगर आपके बच्चे को गेमिंग के दौरान ब्लैकआउट होना, धड़कनें बढ़ना और चक्कर आना जैसी समस्याएं होती हैं तो आप वक्त रहते ही अपने बच्चे को किसी हेल्थ एक्सपर्ट्स को दिखाएं। इससे बढ़ती परेशानी को रोका जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो गेम्स खेलने के कारण होने वाली इन समस्याओं को आप कभी भी नजर अंदाज न करें। ये बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं आप अपने बच्चे को दूसरे गेम्स खेलने को प्रेरित करें जैसे आउटडोर गेम्स आदि। इससे उनकी हेल्थ और शारीरिक विकास में मदद मिलेगी।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
54 mins agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
15 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
15 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
19 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
20 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त