हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेजपत्ते के ये फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे इसका तड़का लगाना

Bay Leaf Benefits: तेजपत्ता पेड़ पर उगने वाला एक गुणकारी पत्ता है। इसको तोड़कर सुखाकर काम में लिया जाता है। जानते हैं इस पत्ते को खाने के क्या फायदे

विज्ञापन
bay leaf benefits

Bay Leaf Benefits: तेजपत्ता तो आपने देखा ही होगा, शायद इसे खाया भी होगा। हर कोई यह तो जानता है कि खाने में तेजपत्ता डालने से बढ़िया खुशबू आती है, मगर क्या इस सूखे पत्ते में छिपे गुणों के बारे में जानते हैं आप? चलिए जानते हैं।

तेजपत्ता क्या है

तेजपत्ता एक ऐसा पत्ता है जो पेड़ से तोड़कर सुखाकर इस्तेमाल किया जाता है। यह आपको आराम से किसी भी मसाले की दुकान पर मिल जाएगा। इस पत्ते का खाने में तड़का लगाया जाता है ताकि खुशबू आए। देश के कुछ राज्यों में, जैसे बंगाल और ओडिशा में, तेजपत्ते का इस्तेमाल मीठे व्यंजन खीर या फिर चाय में भी किया जाता है। इन सूखे पत्तों के लाभों के बारे में जानिए।

ये हैं तेजपत्ते के फायदे

डायबिटीज

भारत में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज मौजूद हैं। और इसी देश में तेजपत्ते की भारी डिमांड और इस्तेमाल भी है। कई अध्ययनों में पाया गया कि डायबिटीज पेशेंट्स को तेज पत्ता या तेजपत्ता युक्त कैप्सूल खानी चाहिए। तेज पत्ता इन मरीजों के इंसुलिन लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

विज्ञापन

bay leaf benefits

सांस संबंधी समस्याएं

जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं या फेफड़ों की समस्याएं रहती हैं, उन्हें भी तेजपत्ता खाना चाहिए। तेजपत्ते में एथनॉलिक नामक पदार्थ होता है जो श्वास नली में हुई सूजन को कम करने में मदद करता है। यहीं नहीं, तेजपत्ते की चाय के सेवन से इंफेक्शन भी कम होता है। इसके सेवन से खांसी, अस्थमा और फ्लू में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

दांतों के लिए फायदेमंद

तेजपत्ते आपके दांतों और मसूड़ों दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन पत्तों में एक खास प्रकार का तेल पाया जाता है जो विटामिन-सी से भरा होता है। इसके सेवन से आपके मसूड़े और दांत दोनों स्वस्थ रहते हैं। अगर तेजपत्ते को जलाकर उसकी राख से दांतों पर घिसा जाए, तो मुंह के बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों के चलते समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, ये नुस्खे आएंगे काम 

विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन से बचाएं

तेजपत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से सराबोर हैं। इनमें ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जो फंगल और यीस्ट इंफेक्शन जैसी पीड़ादायक समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। अगर किसी को शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन या स्किन एलर्जी हुई है, तो वह तेजपत्ता का तेल बनाकर उस जगह पर रोजाना लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में वह ठीक होने लगेगा। तेल बनाने के लिए आप तेज पत्ते को पीसकर नारियल तेल में डालकर 1-2 मिनट पका लें। इसके बाद तेल को छानकर यूज करें।

वेट लॉस

वजन घटाने के लिए भी तेजपत्ते सहायक माने गए है। इसमें मौजूद गुण भूख कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तेजपत्ते से कैलोरी भी बर्न होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola