Bawasir ke Lakshan: क्या आपको पता है बवासीर सिर्फ पुरुषों को नहीं महिलाओं को भी होता है? कई लोगों को गलतफहमी होती है कि यह बीमारी सिर्फ मर्दों को होती है. बवासीर महिलाओं में होने वाली आम बीमारी भी है. बवासीर एक ऐसी बीमारी है जो हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते होती है. डॉक्टर उपासना वोहरा बताती है कि अब यह बीमारी छोटी उम्र में बच्चों को भी होने लगी है. उन्होंने हाल ही में बताया है कि कैसे सिर्फ कुछ उपायों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है.
क्यों होती है बवासीर?
आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि बवासीर का कारण गलत खान-पान और खराब जीवनशैली में रहना है. जो लोग बहुत लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और टाइट कपड़े पहनते हैं तो उन्हें भी बवासीर हो सकता है. मगर इन सबके अलावा, बवासीर होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज भी है. जिन लोगों को बहुत ज्यादा कब्ज की समस्या होती है, उन्हें आगे चलकर बवासीर होना तय है.
ये भी पढ़ें- शरीर में हो रहे इन 4 बदलावों को पुरुष न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं जीरो स्टेज कैंसर के संकेत
बवासीर के शुरुआती लक्षण। Symptoms of Piles
- कई दिनों तक मल त्याग न हो पाना.
- कई बार कुछ मरीजों को बार-बार मल त्याग करने का मन करता है.
- मल त्याग करते समय बहुत तेज दर्द होना.
- मल के साथ खून आना.
- गूदे के पास दर्द होना.
- गूदे के पास मस्से निकलना.
- गूदे के पास खुजली और जलन होना.
- मल के साथ बलगम जैसा रिसाव होना.
बवासीर ठीक करने के घरेलू उपाय। Bawasir Home Remedy
- डॉक्टर उपासना ने बताया है कि जिन लोगों को गूदे के पास मस्से हो गए हैं और दर्द रहता है उन्हें अरंडी के तेल में हल्दी का पाउडर और लौंग का पाउडर मिलाकर इस लेप को रोजाना गूदे के आसपास लगाना चाहिए.
- सबसे जरूरी कब्ज को सही करना है. एक्सपर्ट बताती हैं कि कब्ज की समस्या दूर करेंगे तो बवासीर सही किया जा सकता है. इसके लिए आपको नियमित रूप से सूखा नारियल खाना चाहिए. आपको कमल ककड़ी खानी चाहिए. इससे कब्ज की समस्या दूर होती है.
- खूब पानी पिएं और छाछ का सेवन करें.
ये भी पढ़ें-रोज 1 मूली खाने से क्या होगा? बाबा रामदेव ने बताए फायदे, खाने का समय और तरीका
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
9 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
11 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
12 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
14 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines