हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ठंडे दूध में मिलाकर पी ली यह चीज तो बवासीर से मिल जाएगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने कहा 3 से 7 दिनों में दिखने लगेगा असर

Piles Home Remedies: योगगुरु बाबा रामदेव अक्सर ही ऐसे टिप्स और नुस्खे शेयर करते रहते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए रामबाण साबित होते हैं. इसी तरह बाबा रामदेव ने बवासीर के लिए भी कुछ ऐसे ही नुस्खे बताए हैं जो बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन
क्या बवासीर जड़ से खत्म हो सकती है? यहां जानिए बवासीर से कैसे मिल सकता है छुटकारा.

Bawasir Ka Ilaj: बवासीर एक ऐसी समस्या है जिसमें गुदा के पास या अंदर हेमोरॉइड्स पनपने लगते हैं. इन हेमोरॉइड्स (Hemorrhoids) से खून निकलने लगता है और मलत्याग के दौरान दर्द होता है सो अलग. बहुत लंबे समय तक कब्ज बनी रहने पर बवासीर (Bawasir) हो जाता है. बवासीर में व्यक्ति मलत्याग करने के लिए जितना जोर लगाता है उतनी ही समस्या बढ़ती चली जाती है. ऐसे में बवासीर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए उससे पहले ही छुटकारा पाना जरूरी है. योगगुरु बाबा रामदेव ऐसे ही नुस्खे का जिक्र कर रहे हैं जिसके इस्तेमाल से बवासीर (Piles) से छुटकारा मिल सकता है. ये नुस्खे बवासीर को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

दूध से मिलेगा बवासीर से छुटकारा

बाबा रामदेव ( Baba Ramdev) बताते हैं कि बवासीर को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं. बाबा रामदेव ने कहा कि अगर 7 दिनों तक सुबह के समय ठंडे दूध में नींबू डालकर खाली पेट पी लिया जाए तो 99% बवासीर ठीक हो जाती है. 3 से 7 दिनों तक इस्तेमाल करने पर इस नुस्खे का असर नजर आने लगता है. इसके लिए आपको गाय का दूध लेना है. नींबू को ठंडे दूध में डालकर तुरंत पी लिया जाए तो इससे दूध फटता नहीं है और बवासीर का काल बन जाता है.

यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह मिलेगा छुटकारा, बाबा रामदेव ने बताया आर्थराइटिस का रामबाण इलाज

विज्ञापन

घीये का जूस पीने पर दिखेगा फायदा

रोजाना घीये या लौकी का जूस पिया जाए तो इससे भी बवासीर दूर हो सकता है. लौकी का जूस वजन घटाने, बीपी कम करने, प्रोस्टेट की दिक्कतों में और पाचन से जुड़ी समस्याओं में रामबाण होता है.

विज्ञापन

कपूर और केला दिखाएगा असर

एक केले में चने के बराबर कपूर डालकर खाने पर बवासीर 3 दिनों में ठीक हो सकता है. फाइबर से भरपूर केला और गुणकारी कपूर बवासीर से छुटकारा दिलाने में असरदार है.

विज्ञापन

बनाकर खाएं यह पाउडर

बाबा रामदेव कहते हैं कि नीम की निंबोली, हरण, बकायन और रसोद को मिलाकर पाउडर बनाएं और खा लें. इस पाउडर को सुबह-शाम खा लिया जाए तो भयंकर बवासीर भी ठीक हो जाती है.

विज्ञापन

एलोवेरा जूस भी है फायदेमंद

बवासीर से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) भी बेहद फायदेमंद होता है. एलोवेरा जूस के सेवन से पाचन दुरुस्त होता है, आंतों को फायदा मिलता है और बवासीर ठीक होता है.

विज्ञापन

कपालभाति करने पर दूर होगा बवासीर

बाबा रामदेव कहते हैं उन्होंने बवासीर के कितने ही मरीजों को आधा-आधा घंटा कपालभाति प्राणायाम करवाया है. इस प्राणायाम से बवासीर से मुक्ति मिल जाती है.

विज्ञापन

नागदोन के पत्ते दूर करेंगे दिक्कत

बवासीर से परेशान लोग नागदोन के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. नागदोन के 3-3 पत्ते खा लिए जाएं तो बवासीर दूर हो जाती है. ये पत्ते पूरे शरीर को फायदा देते हैं.

विज्ञापन

दबाएं यह प्रेशर पॉइंट

कलाई पर बवासीर दूर करने का प्रेशर पॉइंट होता है. इस प्रेशर पॉइंट को दबाया जाए तो कब्ज नहीं होती और बवासीर से छुटकारा मिलता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि बाएं हाथ की कलाई के बाएं और दाएं हिस्से को अंगूठे से दबाने पर राहत मिलती है. हथेली दबाने पर भी आंतों की सेहत अच्छी रहती है.

यह भी पढ़ें – मेहंदी के पत्तों के क्या फायदे हैं? आचार्य बालकृष्ण ने बताया सिर से पांव तक की दिक्कतें दूर करते हैं Mehndi Leaves, बस ऐसे करें इस्तेमाल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola