हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बाथरूम में खुला टूथब्रश रखने से क्या होता है? जानिए इसे रखने का सही तरीका

Bathroom Mein Brush Kiyu Nahi Rakhna Chahiye: अक्सर लोग ब्रश को बाथरूम में रखते हैं और यह बहुत ही नॉर्मल बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आदत हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचा रही है? हालांकि, सही तरीके से ब्रश को स्टोर करके आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.

विज्ञापन
खुला टूथब्रश रखने से क्या होता है? Image Credit- Freepik

Is Harmful To Store Toothbrush In Bathroom: बाथरूम में सारा सामान रखा जाता है. साबुन, ब्रश, टॉवल और ब्रश आदि वगैरा रखा जाता है. नहाते वक्त अक्सर लोग अपनी साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ लोग जल्दबाजी में ब्रश खुला छोड़ देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी आदत आपकी सेहत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है? बाथरूम में मौजूद नमी, बैक्टीरिया और गंदगी आपके टूथब्रश को संक्रमित कर सकते हैं, जो सीधे आपके मुंह और शरीर तक पहुंचते हैं. इसलिए आप ब्रश को सही बाथरूम में ना रखें और अगर रख भी रहे हैं तो सही तरीका पता होना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में तपती रही है घर की छत? ठंडा रखने के लिए आप अपनाएं ये 4 आसान तरीके

खुला टूथब्रश रखने से क्या होता है?

ब्रश दांतों को साफ करता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से ना रखा जाए तो सड़न और बैक्टीरिया मुंह के अंदर आ जाता है. यह आदत बहुत आम है, लेकिन ये आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है. आपको ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

बैक्टीरिया का खतरा- बाथरूम में टॉयलेट फ्लश करने पर हवा में फैली गंदगी ब्रश पर लग जाती है. इससे ब्रश पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं.
मुंह में परेशानी होना- गंदे ब्रश से मुंह में परेशानी होने लगती है. इससे आपको छाले, दर्द या मसूड़ों में सूजन देखने को मिल सकती है.
संक्रमण का खतरा- टूथब्रश का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया शरीर में अंदर चले जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है.
इम्युनिटी पर असर– कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में यह आदत बार-बार बीमार पड़ने का कारण बन सकती है. आप इम्युनिटी को मजबूत बनाने पर काम करें.

ब्रश को रखने का सही तरीका क्या है?

ब्रश को कवर करके रखें- आप टूथब्रश को हमेशा कवर करके रखें और गंदी जगह से बिल्कुल दूर रखें ताकि उस पर धूल और बैक्टीरिया ना जमा हों.
टॉयलेट से दूर रखें- बाथरूम में ब्रश रखना सही है, लेकिन अगर आप टॉयलेट के पास रख रहे हैं तो आपको सोचने की जरूरत है.
ब्रश हमेशा खड़ा रखें- आप ब्रश को हमेशा खड़ा रखें और नीचे रखने से बचें, क्योंकि इससे पानी नीचे गिर जाए और ब्रश जल्दी सूख जाए.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola