Curry Leaves For Health: भारतीय खानपान में करी पत्तों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. करी पत्ते (Curry Patte) अपने स्वाद और सुगंध के लिए जाने जाते हैं. इन पत्तों से खाने का टेस्ट तो बढ़ता ही है, साथ ही ये पत्ते सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होते हैं. करी पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं रोजाना बासी मुंह अगर करी पत्ते खा लिए जाएं तो सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
बासी मुंह करी पत्ते खाने के फायदे
पाचन ठीक होता है
रोजाना खाली पेट करी पत्ते (Curry Leaves Empty Stomach) खाए जाएं तो इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिम्यूलेट होते हैं. इससे खाना बेहतर तरह से ब्रेक डाउन होता है. वहीं, अपच, गैस और कब्ज जैसी पेट की दिक्कतें दूर होती हैं सो अलग. आप चाहे तो करी पत्ते चबाने के बजाय इसकी हर्बल चाय बनाकर भी पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है रसोई की यह एक चीज, डाइटीशियन ने कहा 3 हफ्तों में दिखेगा असर
शरीर से निकलते हैं टॉक्सिंस
करी पत्तों में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जिस चलते इन पत्तों को खाने पर शरीर के अंदर जमे टॉक्सिंस निकल जाते हैं. टॉक्सिंस निकलने पर शरीर अंदर से तो साफ होता ही है, साथ ही इसका असर त्वचा के ऊपर भी नजर आता है.
बढ़ती है इम्यूनिटी
करी पत्ते विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होने के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इन पत्तों को खाने पर शरीर को एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिल जाते हैं.
बाल बनते हैं बेहतर
रोजाना करी पत्तों के सेवन से बालों को भी बेहतर बनने में मदद मिलती है. ये पत्ते स्कैल्प को प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स देते हैं जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों को अंदरूनी रूप से मजबूती मिलती है.
ब्लड शुगर में दिखता है फायदा
करी पत्ते खाने पर डायबिटीज (Diabetes) मैनेज करने में मदद मिल सकती है. ये पत्ते ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने में सहायक होते हैं. इनसे इंसुलिन एक्टिविटी बेहतर होती है और ब्लड ग्लूकोज लेवल्स कम होते हैं.
घट सकता है वजन
करी पत्तों के सेवन से वजन कंट्रोल हो सकता है. ये पत्ते शरीर को फाइबर देते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण देते हैं जिनसे वजन कम होने में असर दिख सकता है.
एक दिन में कितने करी पत्ते खाने चाहिए
एक दिन में 7 से 8 करी पत्ते खाए जा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप इन पत्तों को धोने के बाद चबा-चबाकर खाएं. आप चाहे तो करी पत्तों की हर्बल टी बनाकर भी पी सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Vitamin B12 की कमी के ये वॉर्निंग साइन कभी नहीं करने चाहिए इग्नोर, एक्सपर्ट ने बताया कैसे पहचानें लक्षण
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
4 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
8 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
9 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
11 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines