How To Stop Sneezing: छींक आना शरीर की एक स्वाभाविक क्रिया है, कभी नाक में कुछ चले जाने से या नाक सही तरह से साफ ना होने पर छींक आ जाती है. इसके अलावा, एलर्जी, सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन छींक की वजह बन सकते हैं. बार-बार छींक आने की इस दिक्कत से कैसे निजात पाएं और किस तरह छींक (Cheenk) आने की समस्या को रोकें, यह बता रहे हैं आचार्य बालकृष्ण. आपकी रसोई में ही एक ऐसा पत्ता है जो छींक आने की दिक्कत को दूर कर सकता है. आइए आचार्य से ही जानें इस औषधीय पत्ते के बारे में.
यह भी पढ़ें – किडनी खराब होने से बचने के क्या उपाय हैं? बाबा रामदेव ने बताया क्या खाने से किडनी हमेशा स्वस्थ रहती है
छींक रोकने का काम करते हैं ये पत्ते
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि बार-बार छींक आने की दिक्कत से परेशान हैं तो तेजपत्ता का पानी पिया जा सकता है. तेजपत्ता औषधीय गुण छींक आने की दिक्कत को दूर करते हैं. आपको करना बस इतना है कि तेजपत्ता को पानी में उबालकर इसका काढ़ा बना लेना है. इस काढ़े का नियमित रूप से सेवन करें. इससे छींकने की शिकायत दूर हो जाती है.
इन तरीकों से भी रुक सकती है छींक
- ऐसे कई हैक्स और ट्रिक्स हैं जो छींक आने की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं, जैसे -जीभ को अपने तालू यानी मुंह के ऊपरी हिस्से पर जोर से रगड़ने पर छींक रुक सकती है. इससे दिमाग में एक सिग्नल जाता है कि छींक रोकनी है.
- नाक को रगड़ने पर भी छींक आने से राहत मिलती है. इसके लिए नाक के ऊपरी हिस्से को रगड़ा जाता है.
- ऊपरी होंठ को दबाने पर भी छींक रुक सकती है. इसके लिए ऊपरी होंठ को अंगूठे और उंगली से दबाएं.
- नाक को ठीक तरह से साफ करने पर भी बार-बार छींक आने की समस्या से आराम मिल जाता है.
ये घरेलू नुस्खे भी आएंगे काम
अदरक-शहद – अदरक और शहद छींक आने की दिक्कत को दूर करता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन तंत्र की इंफ्लेमेशन को दूर करते हैं.
भाप लेना – छींक रोकने के लिए गर्म पानी की भाप ली जा सकती है. गर्म पानी में पुदीने का तेल डालकर भाप लेने पर नाक के रास्ते खुल जाते हैं.
आंवला – विटामिन सी से भरपूर आंवला छींक जैसी श्वसन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है.
लगातार 10 से 20 बार छींक क्यों आती है
लगातार 10 से 20 बार छींक आने का कारण एलर्जिक राइनाइटिस हो सकता है. साइनस में भी ऐसा हो सकता है. सुबह की ठंडी हवा के कारण भी ऐसा हो सकता है.
यह भी पढ़ें – सूखी खांसी को दूर करने का बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय, कहा खांसी की औषधि बन जाता है यह फल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
8 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
13 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines