How To Clean Blocked Arteries: शरीर में जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल, कैल्शियम बिल्डअप या फैट बढ़ जाने पर नसों में ब्लॉकेज होने लगती है. यह ब्लॉकेज गंदगी और प्लाक के जमने से होती है. इस ब्लॉकेज से खून और ऑक्सीजन शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में सही तरह से नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे में बंद नसों (Clogged Arteries) के कारण वेरिकोज वेन्स, शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द और हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस ड्रिंक को पीने पर बंद नसें साफ हो जाती हैं.
बंद नसें कैसे होंगी साफ
आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि बंद नसों को खोलने में कौन-कौनसे घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं. इन नुस्खों का आप भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
लेमन शॉट्स – 5 से 6 लहसुन की कलियां और एक इंच अदरक लेकर कूट लें. अब इस मिश्रण को एक लीटर पानी में मिला लें और 5 से 7 मिनट तक उबालने के बाद इसमें 1 नींबू का रस मिला लें. रस को ठंडा करने के लिए रख दें. इस ड्रिंक को हर सुबह थोड़ा-थोड़ा पिएं. इसे खाली पेट पीने पर फायदा मिलता है.
मेथी का पानी – खाली पेट मेथी का पानी (Fenugreek Seeds Water) पीने पर भी नसों की ब्लॉकेज कम होती है. इसके लिए 1 से 2 चम्मच मेथी के दाने लेकर एक गिलास गर्म पानी में डालकर रातभर भिगोकर रखें. सुबह इस पानी को छानें और खाली पेट पी लें.
त्रिफला – एक चम्मच त्रिफला पाउडर का सुबह और शाम को सेवन किया जा सकता है. इसे खाना खाने के बाद खाएं.
हल्दी – नसों की ब्लॉकेज को साफ करने में हल्दी भी फायदेमंद होती है. एक-चौथाई चम्मच हल्दी लेकर इसे आधा गिलास गर्म पानी में मिलाएं. इसमें चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर डालें. रात को सोने से पहले इस पानी को पिएं.
अर्जुन की छाल – एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें. इसे एक गिलास गर्म पानी में डालें और इसे 3 से 5 मिनट तक ऐसे ही रखें. इसके बाद इस ड्रिंक को पिया जा सकता है.
आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह है कि अपनी जीवनशैली और खानपान को बेहतर रखकर आर्टरीज की ब्लॉकेज को साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – निमोनिया होने पर शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? यहां जानिए Pneumonia होने पर कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines